विज्ञापन

पीएम मोदी की 'डायलॉग डिप्लोमेसी', ईरान युद्ध के बीच इन 5 देशों के राष्ट्राध्यक्षों से की बात

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्राध्यक्षों के साथ बातचीत में इनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की. साथ ही होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही के लिए अपना समर्थन दोहराया.

पीएम मोदी की 'डायलॉग डिप्लोमेसी', ईरान युद्ध के बीच इन 5 देशों के राष्ट्राध्यक्षों से की बात
  • पीएम मोदी ने विश्व के पांच बड़े नेताओं से पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर भारत का रुख स्पष्ट किया
  • मोदी ने तनाव कम करने और शांति बहाल करने के लिए संवाद और कूटनीति को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर जोर दिया
  • पीएम ने ओमान के सुल्तान से बात कर उनकी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के उल्लंघन की भारत की निंदा दोहराई
नई दिल्ली:

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस ब्रीफिंग में जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को विश्व के पांच बड़े नेताओं से बात की है. उन्होंने ओमान, मलेशिया, फ्रांस, जॉर्डन और कतर के नेताओं से बात की. इन वार्ताओं में प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर भारत का रुख स्पष्ट किया. साथ ही तनाव कम करने और उसके बाद शांति एवं स्थिरता बहाल करने के लिए संवाद और कूटनीति को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर जोर दिया.

रणधीर जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने इनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की. साथ ही प्रधानमंत्री और अन्य नेताओं ने होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही के लिए अपना समर्थन दोहराया.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, "प्रधानमंत्री ने ओमान के सुल्तान से भी बात की और उन्हें तथा ओमान के लोगों को ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री ने ओमान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के उल्लंघन की भारत की निंदा को दोहराया और भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी में ओमान के प्रयासों की सराहना की."

वहीं पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने कहा, "करीब 7500 कंज्यूमर LPG से PNG पर शिफ्ट हो गए हैं. जंग की वजह से हालात अभी भी चिंताजनक हैं, लेकिन हमारे डिस्ट्रीब्यूटर के यहां कोई ड्राई आउट की खबर नहीं है. ऑथेंटिकेशन कोड के ज़रिए डिलीवरी की जा रही है."

उन्होंने कहा कि पैनिक बुकिंग में काफी कमी आई है और कल हमें करीब 55 लाख रिफिल बुकिंग रिक्वेस्ट मिलीं. LPG सिलेंडर की डिलीवरी नॉर्मल है. करीब 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने कमर्शियल LPG के लिए अलॉटमेंट ऑर्डर जारी किए हैं और पिछले एक हफ्ते में, करीब 11300 टन कमर्शियल LPG कंज्यूमर को दी गई है, और सभी राज्यों के पास सारी सप्लाई मौजूद है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi Spoke To The Heads, Iran Israel Us Conflict, PM Modi, PM Modi Spoke To The Heads Of Five Countries, Iran War
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com