विज्ञापन

IPS ट्विंकल जैन: कभी बनना चाहती थीं इंदौर कलेक्टर, योगी ने बनाया लखनऊ ADCP, रोचक है इनकी सक्‍सेस स्‍टोरी

IPS Twinkle Jain: मध्‍य प्रदेश के धार की रहने वाली आईपीएस ट्विंकल जैन ने CA की तैयारी छोड़ UPSC चुना और 2021 में सफलता हासिल की. भले ही इंदौर कलेक्टर बनने का सपना पूरा नहीं हुआ, लेकिन UP IPS Transfer List में अब उन्हें नोएडा ACP से लखनऊ में ADCP की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

IPS ट्विंकल जैन: कभी बनना चाहती थीं इंदौर कलेक्टर, योगी ने बनाया लखनऊ ADCP,  रोचक है इनकी सक्‍सेस स्‍टोरी
यूपी में 12 IPS ट्रांसफर, ट्विंकल जैन को मिली लखनऊ में अहम जिम्मेदारी
Social Media

IPS Twinkle Jain: उत्तर प्रदेश कैडर में गुरुवार को भारतीय पुलिस सेवा के 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साल 2022 बैच की आईपीएस ट्विंकल जैन को अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी है. बचपन में ट्विंकल का सपना इंदौर की जिला कलेक्टर बनने का हुआ करता था. इत्‍तेफाक तो देख‍िए ट्विंकल ने यूपीएससी पास भी की, हालां‍क‍ि आईएएस की बजाय आईपीएस बन पाईं.

भारतीय पुलिस सेवा में ट्विंकल जैन का नोएडा सहायक पुलिस आयुक्त पद से लखनऊ ट्रांसफर किया गया है. इससे पहले वे मथुरा में भी सेवाएं दे चुकी हैं. नोएडा व मथुरा में ‘लेडी सिंघम' के नाम से पहचानी जाने वाली ट्विंकल जैन ने अपराधियों के खिलाफ कई ठोस कदम उठाए हैं. आइए जानते हैं ट्विंकल जैन की सफलता और इंदौर की जिला कलेक्टर बनने के ख्वाब की कहानी. 

कौन हैं IPS ट्विंकल जैन?

यूपी पुलिस में आईपीएस ट्विंकल जैन मूल रूप से मध्य प्रदेश के धार की रहने वाली हैं. इन्होंने 26 साल की उम्र में यूपीएससी परीक्षा क्लियर की थी. संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2021 में ट्विंकल जैन ने AIR 138 हासिल की. यह उनका दूसरा प्रयास था. यूपीएससी में सफलता पाने के बाद मीडिया से बातचीत में ट्विंकल जैन ने कहा था कि प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना उन्होंने 6 साल की उम्र में तब देखना शुरू किया, जब वे एक बार जिला कलेक्टर से मिली थीं. 

यह भी पढ़ें- IPS केके बिश्नोई-अंशिका वर्मा की शादी के बाद नाराज क्‍यों हुए अखिलेश यादव? SP नेताओं को दी खास नसीहत

IPS twinkle jain lucknow adcp up transfer  

IPS twinkle jain lucknow adcp up transfer  

CA की तैयारी छोड़ UPSC को चुना

29 मार्च 1995 को जन्‍मी ट्विंकल जैन ने कक्षा 1 से 12वीं तक की पढ़ाई धार में की. सेंट जॉर्ज स्कूल, धार से 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से बीकॉम ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. इसी दौरान चार्टर्ड अकाउंटेंट की भी तैयारी इंदौर में रहकर शुरू कर दी. दो स्टेज के पेपर भी क्लियर कर लिए, लेकिन बचपन से ही सिविल सेवा में जाने का सपना था, जिसे पूरा करने के लिए सीए बनना छोड़कर साल 2018 में इंदौर से पढ़ाई के दौरान ही दिल्ली पहुंचकर यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी.

ट्विंकल जैन की मां ने बताई कलेक्टर वाली कहानी?

बेटी के यूपीएससी बर बनने के लिए कितनी पढ़ाई करनी पड़ती है. उस समय जब परिवार के लोग ट्विंकल से पूछते थे कि बड़े होकर क्या बनना है, तो वह पूरे आत्मविश्वास से कहती थी कि उसे इंदौर जिला कलेक्टर बनना है. 

यूपी में 12 IPS ट्रांसफर, ट्विंकल जैन को मिली लखनऊ में अहम जिम्मेदारी

यूपी में 12 IPS ट्रांसफर, ट्विंकल जैन को मिली लखनऊ में अहम जिम्मेदारी

सपना अधूरा, लेकिन बनीं आईपीएस अफसर

इसके बाद साल 2021 में ट्विंकल जैन ने यूपीएससी क्रैक की, मगर न तो उन्हें सर्विस कैडर में आईएएस मिला और न ही होम कैडर मध्य प्रदेश. ऐसे में ट्विंकल जैन का इंदौर जिला कलेक्टर बनने का सपना अधूरा रह गया, परंतु वे अब उत्तर प्रदेश कैडर में बतौर आईपीएस शानदार पुलिसिंग का उदाहरण पेश कर रही हैं. 

यह भी पढ़ें- IAS रिया सैनी कौन हैं? PM मोदी के क्षेत्र वाराणसी में मिली पहली पोस्टिंग, भाई ने NDTV से शेयर की पूरी कहानी

UP IPS Transfer List 2026

UP IPS Transfer List 2026

UP IPS Transfer List 2026: किस आईपीएस को कहां लगाया गया?

  1. सागर जैन (IPS-2019): सहारनपुर (ASP ग्रामीण) से प्रयागराज (DCP, पुलिस कमिश्नरेट)
  2. मनोज कुमार रावत (IPS-2020): गोण्डा (ASP पूर्वी) से संभल (ASP दक्षिण)
  3. आयुष विक्रम सिंह (IPS-2020): मेरठ (ASP नगर) से बहराइच (ASP नगर)
  4. विनायक गोपाल भोंसले (IPS-2022): सीतापुर (ASP) से मेरठ (ASP नगर)
  5. अंतरिक्ष जैन (IPS-2022): मेरठ (ASP) से बुलंदशहर (ASP ग्रामीण)
  6. ट्विंकल जैन (IPS-2022): गौतमबुद्धनगर (ACP) से लखनऊ (ADCP)
  7. लिपि नगायच (IPS-2022): गाजियाबाद (ACP) से वाराणसी (ADCP)
  8. राजकुमार मीणा (IPS-2022): प्रयागराज (ACP) से मिर्जापुर (ASP नक्सल)
  9. ऋषभ रूनवाल (IPS-2022): लखनऊ (ACP) से सोनभद्र (ASP नक्सल)
  10. आलोक कुमार (IPS-2022): संभल (ASP) से प्रतापगढ़ (ASP नगर पूर्वी)
  11. डॉ. ईशान सोनी (IPS-2022): वाराणसी (ACP) से जालौन (ASP)
  12. मयंक पाठक (IPS-2022): अलीगढ़ (ASP) से सहारनपुर (ASP ग्रामीण)

यह भी पढ़ें- MP की 3 महिला IAS पहली बार बनीं जिला कलेक्टर, पर्सनल से प्रोफेशनल लाइफ तक ये हैं 4 गजब संयोग

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com