IAS Riya Saini Success Story: कभी UPSC प्रीलिम्स तक पास नहीं कर पाईं रिया सैनी, लेकिन हार मानने के बजाय उन्होंने अपनी रणनीति बदली और लगातार मेहनत जारी रखी. यही जिद उन्हें तीसरे प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 22 तक ले गई और आज वह IAS अधिकारी बन चुकी हैं. उत्तर प्रदेश कैडर मिलने के बाद उन्हें प्रधानमंत्री Narendra Modi के संसदीय क्षेत्र Varanasi में पहली पोस्टिंग मिली है. रिया सैनी के साथ यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे समेत कुल 21 नए ट्रेनी IAS अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में तैनात किया गया है.
UP IAS Posting 2026: आईएएस रिया सैनी की सफलता पर गर्व
NDTV से बातचीत आईएएस रिया सैनी के चचेरे भाई एडवोकेट प्रवीण कुमार सैनी ने बताया कि रिया अभी LBSNAA मंसूरी में ट्रेनिंग पर हैं. कल शाम को जारी आदेश में उनको वाराणसी में तैनात किया गया, जहां वे जल्द ही ज्वाइन करेंगी. यह पूरे मुजफ्फरनगर के लिए गर्व का विषय है कि उनके यहां की बेटी बतौर आईएएस वाराणसी में सेवाएं देती नजर आएंगी. यूपीएससी क्रैक करने के बाद अगस्त में रिया अपने गांव टांडा में आई थीं, तब पूरे गांव उनके स्वागत में उमडा था.

IAS Riya Saini Success Story Varanasi: चचेरे भाई प्रवीण कुमार सैनी के साथ आईएएस रिया सैनी. Photo Credit: Praveen Kumar Saini
बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल, इंजीनियरिंग से UPSC तक का सफर
12 नवंबर 1999 को रिया सैनी का जन्म दिल्ली में हुआ है. उनका पैतृक गांव टांडा है, जो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के ब्लॉक चरथावल में है. उनके पिता मुकेश सैनी IIT रुड़की से सिविल इंजीनियरिंग करने के बाद मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस में डायरेक्टर हैं, जबकि मां प्रीति सैनी गृहिणी हैं. रिया बचपन से ही मेधावी रहीं. उन्होंने 10वीं में 97.4% और 12वीं में 90.2% अंक हासिल किए. स्कूली पढ़ाई के बाद उन्होंने नोएडा के जेपी इंस्टीट्यूट से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में B.Tech किया. इंजीनियरिंग के दौरान ही उन्होंने तय कर लिया था कि उनका लक्ष्य UPSC है, इसलिए उन्होंने प्लेसमेंट तक में हिस्सा नहीं लिया.

IAS Riya Saini Success Story Varanasi Posting AIR 22 upsc up ias Officers Photo Credit: Praveen Kumar Saini

IAS Riya Saini Success Story Varanasi Posting AIR 22 upsc up ias Officers Photo Credit: Praveen Kumar Saini
सीमित किताबें, मजबूत रणनीति
रिया सैनी की तैयारी का सबसे मजबूत पहलू उनकी सादगी भरी रणनीति रही. उन्होंने समाजशास्त्र (Sociology) को ऑप्शनल विषय चुना और सीमित लेकिन भरोसेमंद किताबों पर ही फोकस रखा. पॉलिटी के लिए लक्ष्मीकांत, इतिहास के लिए स्पेक्ट्रम और भूगोल के लिए NCERT उनकी बेसिक बुक्स रहीं. करंट अफेयर्स के लिए रोज अखबार पढ़ना और मंथली मैगजीन का सहारा लेना उनकी दिनचर्या का हिस्सा था. उनका मानना है कि ज्यादा संसाधन नहीं, बल्कि सही संसाधनों की बार-बार रिवीजन ही सफलता दिलाती है.
यह भी पढ़ें- चार सगे भाई-बहन बने पुलिस कांस्टेबल, आखिर किसान परिवार ने कैसे लिखी सफलता की चौंकाने वाली कहानी?

IAS Riya Saini Success Story Varanasi Posting AIR 22 upsc up ias Officers
प्रीलिम्स और मेंस की स्मार्ट तैयारी
प्रीलिम्स के लिए रिया ने मॉक टेस्ट को सबसे अहम बताया. शुरुआत में वह मॉक देने से घबराती थीं, लेकिन बाद में समझ आया कि यही सबसे जरूरी कदम है. मॉक टेस्ट से न सिर्फ कमजोरियां सामने आती हैं, बल्कि समय प्रबंधन भी बेहतर होता है.

IAS Riya Saini: तीन कोशिशों के बाद मिली सफलता: रिया सैनी बनीं IAS, जानें पूरी कहानी Photo Credit: Praveen Kumar Saini
वहीं मेंस परीक्षा के लिए उन्होंने आंसर राइटिंग को “गेम चेंजर” माना. उनका मानना है कि सिलेबस पूरा समझने के बाद ही आंसर लिखना शुरू करना चाहिए. पिछले वर्षों के प्रश्न (PYQs), साफ-सुथरी भाषा, अच्छा स्ट्रक्चर और सरल उदाहरण उनके जवाबों की खासियत रहे. डायग्राम और मैप जैसे विजुअल टूल्स ने उनके आंसर को और प्रभावी बनाया.

IAS Riya Saini: कभी प्रीलिम्स भी नहीं निकला, अब IAS: रिया सैनी की कहानी कर देगी हैरान. Photo Credit: Praveen Kumar Saini
रोजाना रूटीन और सेल्फ स्टडी का मंत्र
रिया रोज करीब 7 से 8 घंटे पढ़ाई करती थीं. उन्होंने केवल इंटरव्यू के समय मॉक इंटरव्यू के लिए कोचिंग की मदद ली, बाकी पूरी तैयारी सेल्फ स्टडी से की. उनका मानना है कि लगातार रिवीजन और सीमित संसाधनों पर फोकस ही असली कुंजी है. तैयारी के दौरान रिया ने कुछ ऐसी गलतियां भी कीं, जिनसे उन्होंने खुद सीखा. उनके अनुसार, सरल भाषा और स्पष्ट विचार ही परीक्षक को सबसे ज्यादा प्रभावित करते हैं. अब रिया सैनी को वाराणसी में तैनाती मिली है, जो देश के सबसे अहम संसदीय क्षेत्रों में गिना जाता है. यह जिम्मेदारी उनके करियर की मजबूत शुरुआत मानी जा रही है.

IAS Riya Saini: छोटे गांव से IAS तक: रिया सैनी की कहानी हर स्टूडेंट को पढ़नी चाहिए. Photo Credit: Praveen Kumar Saini
2025 बैच: यूपी में 21 नए IAS अधिकारियों की तैनाती
उत्तर प्रदेश में 2025 बैच के 21 ट्रेनी IAS अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में तैनाती दी गई है. 17 अप्रैल 2026 के बाद ये सभी अधिकारी अपना कार्यभार संभालेंगे. सूची इस प्रकार है.
- शक्ति दुबे-मुरादाबाद
- कोमल पुनिया-इटावा
- आदित्य विक्रम अग्रवाल-अयोध्या
- मयंक त्रिपाठी-कुशीनगर
- हेमंत-आगरा
- संस्कृति त्रिवेदी-हरदोई
- रिया सैनी-वाराणसी
- शिवांश सुभाष जगाड़े-बलरामपुर
- शिवम सिंह-प्रयागराज
- सलोनी गौतम-मथुरा
- सिद्धार्थ सिंह-आजमगढ़
- श्वेता-लखनऊ
- रेखा सियाक-बांदा
- आयुष जायसवाल-अलीगढ़
- अपूर्वा सिंह-बस्ती
- आयुष सैनी-झांसी
- मुकुल खांडेलवाल-गोरखपुर
- थनीगैयारासन टी.-अंबेडकरनगर
- संदीप कुमार-कानपुर नगर
- रामभ्रोश सरन-सहारनपुर
- विद्यांशु शेखर झा-बाराबंकी
यह भी पढ़ें- IPS केके बिश्नोई-अंशिका वर्मा की शादी के बाद नाराज क्यों हुए अखिलेश यादव? SP नेताओं को दी खास नसीहत