विज्ञापन

IPS अफसरों की ट्रेनिंग में बड़ा बदलाव, पहली बार प्रोबेशन से पहले गृह मंत्रालय के साथ करना होगा काम

पहले IPS अफसर अकादमी से निकलकर अपने कैडर में ट्रेनिंग के लिए जाते थे, अब कैडर में जाने से पहले गृह मंत्रालय से भी जुड़ेंगे.

IPS अफसरों की ट्रेनिंग में बड़ा बदलाव, पहली बार प्रोबेशन से पहले गृह मंत्रालय के साथ करना होगा काम
IPS अफसरों की ट्रेनिंग में बड़ा बदलाव (प्रतिकात्मक फोटो)

पहली बार ऐसा हो रहा है कि भारतीय पुलिस सेवा यानी IPS अधिकारियों का हाल ही में पास-आउट हुए एक बैच को, प्रोबेशन पर जाने और अपने-अपने कैडर में पोस्टिंग पाने से पहले, केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) के साथ अटैच किया जाएगा जाएगा. प्रोबेशन इन अधिकारियों के लिए एक ट्रेनिंग और टेस्टिंग पीरियड होता है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने जानकारी दी है कि IPS अधिकारियों के इस बैच को गृह मंत्रालय के लिए काम करना होगा.

नोट- पहले IPS अफसर अकादमी से निकलकर अपने कैडर में ट्रेनिंग के लिए जाते थे, अब कैडर में जाने से पहले गृह मंत्रालय से भी जुड़ेंगे.

उन्होंने बताया कि 78RR बैच में 151 ट्रेनी ऑफिसर शामिल हैं, जिनमें पड़ोसी देशों के 16 विदेशी अधिकारी भी हैं. इन सभी ने हाल ही में सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) में अपनी पहली चरण की ट्रेनिंग पूरी की है. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि सूत्रों के अनुसार, 2025 बैच (78RR) को गृह मंत्रालय (MHA) के साथ जोड़ने के लिए गुरुवार को विज्ञान भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है.

17 अक्टूबर को IPS अधिकारियों के 'रेगुलर रिक्रूट' (RR) बैच की दीक्षांत परेड को संबोधित करते हुए, केंद्रीय गृह सचिव ने गृह मंत्री अमित शाह का संदेश पहुंचाया. इसमें आतंकवाद के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' (बिल्कुल बर्दाश्त न करने की नीति), समयबद्ध कार्रवाई और खुफिया तालमेल (इंटेलिजेंस कोऑर्डिनेशन) को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया.

2023 में IPS प्रशिक्षण को लेकर गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण पूरा होने के बाद, "एक प्रोबेशनर को उस राज्य में आगे का प्रशिक्षण लेना होगा जहां उसे तैनात किया गया है. यह प्रशिक्षण कितनी अवधि का होगा, इसका निर्णय केंद्र सरकार, संबंधित राज्य सरकार के साथ परामर्श करके करेगी."

यह भी पढ़ें | क्या मध्य प्रदेश को मिलेगी पहली महिला DGP? प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव समेत 3 IPS अफसर रेस में

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPS  officer, IPS Training, IPS Training Process
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com