विज्ञापन

74 साल पुरानी इस फिल्म में गाया गया था वंदे मातरम, 150 साल पहले लिखा गया था राष्ट्रगीत 

लाल किला पर पहली बार गाए गए राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को 150 साल पूरे हो गए हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहली बार किस फिल्म में इस गीत को गाया गया था. 

74 साल पुरानी इस फिल्म में गाया गया था वंदे मातरम, 150 साल पहले लिखा गया था राष्ट्रगीत 
पहली बार इस फिल्म में गाया गया था वंदे मातरम गाना
नई दिल्ली:

देशभर में 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा है. वहीं लाल किले पर पीएम मोदी ने झंडा फहराकर देश को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. इसी के साथ लाल किले पर कुछ ऐसा हुआ, जिसके बारे में लोगों ने सोचा नहीं था. दरअसल, राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर लाल किले पर गाया गया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहली बार वंदे मातरम किस फिल्म में गाया गया था और किसने इसे अपनी आवाज से अमर किया. यह और कोई नहीं स्वर कोकिला लता मंगेशकर थीं, जिन्होंने 1952 में आई हिंदी फिल्म आनंदमठ में इसे गाया था. 

150 साल पहले लिखा गया था वंदे मातरम

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि 1876 में वंदे मातरम को लेखक बंकिम चद्र चट्टोपाध्याय ने लिखा था. जबकि गीत की रचना इसके 6 साल बाद 1882 में बंकिम ने अपने प्रसिद्ध उपन्यास आनंदमठ में शामिल की. वहीं इसी से प्रेरित होकर 1952 में आनंद मठ फिल्म का निर्माण हुआ. यही वह फिल्म थी, जिसमें वंदे मातरम पहली बार गीत के रूप में इस्तेमाल किया गया. 

ये भी पढे़ं- लाल किले पर पहली बार गाया गया 150 साल पुराना राष्ट्रीय गीत, लता मंगेशकर की आवाज ने किया था अमर

सुपरस्टार्स की फिल्म में इस्तेमाल हुआ था वंदे मातरम

इस गीत को फिल्म में लता मंगेशकर और हेमंत कुमार ने अपनी आवाज दी. वहीं भारत भूषण, पृथ्वीराजकपूर, प्रदीप कुमार और गीता बाली जैसे सुपरस्टार पर यह गाना फिल्माया गया. इस तरह हिंदी सिनेमा में वंदे मातरम को ऐसी पहचान मिली, जिसने इसे पॉपुलर कर दिया. वहीं कई फिल्मों में गाना गया. 

बॉलीवुड फिल्मों की शान बना वंदे मातरम

आनंदमठ में इस गाने को इतनी पॉपुलैरिटी हासिल हुई कि हिंदी सिनेमा में वंदे मातरम को खूब इस्तेमाल किया गया. वहीं इसके रिमिक्स वर्जन से लेकर जज्बे और हौसले को जगाने वाले गाने में भी तब्दील किया गया. इसमें वंदे मातरम (1985), कभी खुशी कभी गम (2001), रोमियो अकबर वॉल्टर (2019) और फाइटर (2024)  शामिल हैं. 

राष्ट्रीय गीत के बोल 

वन्दे मातरम्
सुजलां सुफलां मलयजशीतलाम्
शस्यश्यामलां मातरम्  शुभ्रज्योत्स्ना पुलकितयामिनीम्
फुल्लकुसुमित द्रुमदलशोभिनीम्
सुहासिनीं सुमधुर भाषिणीम्
सुखदां वरदां मातरम्  वन्दे मातरम् 

ये भी पढे़ं- थलापति विजय ने स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा, पेरेंट्स संग खास मौके पर कुछ यूं नजर आईं त्रिशा कृष्णन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vande Matram, Bollywood, Independance Day, Lata Mangesgkar Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com