विज्ञापन

पश्चिम एशिया में कायम रहेगा शांति का माहौल, भारत ने जताई उम्मीद; होर्मुज टोल विवाद पर तोड़ी चुप्पी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों के स्वतंत्र और सुरक्षित आवागमन की मांग दोहराता है क्योंकि यह समुद्री मार्ग वैश्विक व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.

पश्चिम एशिया में कायम रहेगा शांति का माहौल, भारत ने जताई उम्मीद; होर्मुज टोल विवाद पर तोड़ी चुप्पी

पश्चिम एशिया में युद्धविराम को लेकर भारत सरकार ने उम्मीद जताई कि क्षेत्र में शांति का जो माहौल बना है, वह आगे भी कायम रहेगा. नई दिल्ली में संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जोर देकर कहा कि भारत स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों के स्वतंत्र और सुरक्षित आवागमन की मांग करता है क्योंकि यह समुद्री मार्ग वैश्विक व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.

होर्मुज में टोल को लेकर दिया बयान

ईरान द्वारा होर्मुज में जहाजों पर लगाए जाने वाले संभावित टोल को लेकर जायसवाल का कहना था कि इस मुद्दे फिलहाल ईरान के साथ किसी भी तरह की चर्चा नहीं हुई है. प्रवक्ता ने बताया कि विदेश मंत्री एस जयशंकर 11-12 अप्रैल को यूएई के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह यूएई नेतृत्व के साथ रणनीतिक संबंधों को और मजबूती देने पर चर्चा करेंगे. उन्होंने बताया कि पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी 9-10 अप्रैल को कतर के दौरे पर हैं. भारत अन्य खाड़ी देशों (GCC) के साथ भी लगातार संपर्क में है ताकि ऊर्जा सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता को सुनिश्चित किया जा सके.

देखें- इजरायल की जिद से खटाई में पड़ जाएगा सीजफायर? लेबनान की तबाही पर इटली से ब्रिटेन तक उठ रहे सवाल

एक और LPG टैंकर पहुंचा भारत

शिपिंग मिनिस्ट्री के अधिकारी मुकेश मंगल ने राहत की खबर देते हुए बताया कि एलपीजी टैंकर ग्रीन आशा गुरुवार सुबह सुरक्षित रूप से नवी मुंबई के जेएनपीए बंदरगाह पहुंच गया है. इसमें 15,400 टन एलजीपी है. इससे गैस की सप्लाई में सुधार होने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में भारत के झंडे वाले किसी भी जहाज के साथ कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है. सरकार समुद्री व्यापारिक मार्गों पर लगातार नजर बनाए हुए है.

Latest and Breaking News on NDTV

दवाओं के दाम नहीं बढ़े, मेथनॉल पर चिंता

रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी सत्यप्रकाश टीएल ने कहा कि देश में दवाओं की कीमतों में किसी तरह की बढ़ोतरी की सूचना नहीं है. हालांकि उन्होंने माना कि पश्चिम एशिया संकट की वजह से मेथनॉल की आपूर्ति एक बड़ी चिंता बनकर उभरी है. सरकार मेथनॉल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रही है.

देखें- ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछाईं समुद्री माइंस, जहाजों के गुजरने के लिए बताया दूसरा रास्ता

एक दिन में बिके 51 लाख LPG सिलेंडर 

पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि वर्तमान संकट के कारण एलपीजी सप्लाई कुछ हद तक प्रभावित हुई है क्योंकि भारत अपनी जरूरत का लगभग 60% एलपीजी आयात करता है. सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को संकट से बचाने को प्राथमिकता दी है. उन्होंने बताया कि देश में किसी भी एलपीजी वितरक के पास गैस खत्म होने की खबर नहीं है. कल ही एक दिन में रिकॉर्ड 51 लाख से ज्यादा एलपीजी सिलेंडरों की बिक्री हुई थी.

70% तक कमर्शल एलपीजी आपूर्ति बहाल 

सुजाता शर्मा ने बताया कि कमर्शल एलपीजी की सप्लाई भी अब धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है और इसकी 70% तक आपूर्ति बहाल कर दी गई है. छोटे सिलेंडरों और पाइप वाली नेचुरल गैस (PNG) पर भी तेजी से काम हो रहा है. 23 मार्च से अब तक 10 लाख से ज्यादा 5 किलो वाले FTL सिलेंडरों की बिक्री हो चुकी है. इसमें से 1.06 लाख सिलेंडर कल ही बिके हैं. उन्होंने बताया कि अब तक 3.97 लाख नए पीएनजी कनेक्शन गैसिफाई किए जा चुके हैं और 4.30 लाख नए ग्राहकों का रजिस्ट्रेशन हुआ है. 

देखें- 40 दिन बाद सीजफायर, कुछ घंटों में ही टूटने लगा, जानें-पहले 24 घंटे में क्या कुछ हुआ

लेखक के बारे में
img
हिमांशु शेखर मिश्रा
Senior Editor, Political & Current Affairs
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Inter-Ministerial Briefing, Strait Of Hormuz, Iran War Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com