विज्ञापन
This Article is From Aug 07, 2023

पुंछ में सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, दो आतंकवादियों के मारे जाने की खबर

जम्मू में रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने बताया कि रविवार को देर रात करीब दो बजे गढ़ी बटालियन इलाके में सेना और पुलिस के संयुक्त दल ने दो आतंकवादियों को घुसपैठ की कोशिश करते हुए देखा.

पुंछ में सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, दो आतंकवादियों के मारे जाने की खबर
एक घुसपैठिया गोली लगने से गिर गया और अब दूसरे की तलाश जारी (प्रतीकात्‍मक फोटो)
नई दिल्‍ली:

जम्मू के पूंछ में घुसपैठ के प्रयास को सुरक्षाबलों ने विफल कर दिया है. इस दौरान एक घुसपैठिया मारा गया है. बताया जा रहा है कि देगवार इलाके में एलओसी पर आतंकी मारा गया है. सेना अब इस इलाके में सर्च ऑपरेशन कर रही है. बताया जा रहा है कि घुसपैठ की नाकाम कोशिश तड़के दो बजे हुई. दो आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी. एक घुसपैठिया गोली लगने से गिर गया और अब दूसरे की तलाश जारी है.

अधिकारियों ने बताया कि देगवार सेक्टर में सतर्क जवानों ने अंधेरे का फायदा उठा कर सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे कुछ आतंकवादियों को देखा जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई. उन्होंने बताया कि एक आतंकवादी को मार गिराया गया है लेकिन अभी घटनास्थल से उसका शव बरामद नहीं किया गया है.

जम्मू में रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने बताया कि सैनिकों ने देर रात करीब दो बजे गढ़ी बटालियन इलाके में आतंकवादियों की गतिविधि देखी. उन्होंने बताया, "देगवार तेरवा में एलओसी के पार दो लोगों को देखा गया. इसके बाद मुठभेड़ में एक आतंकवादी को ढेर होकर गिरते हुए देखा गया जबकि दूसरे आतंकवादी को पिंटू नाले की ओर जाते हुए देखा गया."

अधिकारियों ने बताया कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गयी है और तलाश अभियान जारी है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Infiltration In Jammu, Infiltration By Terrorists
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com