विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2025

कितना अमीर है सोनम रघुवंशी का 'आशिक' राज? सैलरी सुन चौंक जाएंगे आप

पुलिस पूछताछ में अब वह कहानियां सामने आ रही हैं जो किसी फिल्म की स्क्रिप्ट जैसी लगती हैं. राज कुशवाहा अब पुलिस की गिरफ्त में है और सोनम भी मिल गई है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल अब भी बाकी है. क्या वाकई ये सब सिर्फ इश्क के लिए किया गया?

सोनम रघुवंशी मर्डर केस में नया खुलासा.
नई दिल्ली:

राजा रघुवंशी मर्डर केस. एक ऐसा हत्याकांड (Raja Raghuvanshi Murder Case) जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया है. एक पत्नी सोनम,(Sonam Raghuvanshi) जो आलीशान जिंदगी जी रही थी. एक पति जिसकी कमाई लाखों में थी और एक कथित आशिक जिसकी सैलरी मुश्किल से 15-20 हजार रुपये होगी. लेकिन आरोप है कि फिर भी उसी कथित आशिक के लिए एक खौफनाक साजिश रची गई. और इस साजिश का शिकार बना खुद सोनम का पति, राजा रघुवंशी.

ये भी पढ़ें-मेघालय में मर्डर और गाजीपुर में 'सरेंडर', 17 दिन से लापता सोनम के अपहरण और आत्मसमर्पण का सच क्या?

बॉयफ्रेंड राज से घंटों बात करती थी सोनम

इंदौर के इस मामले में अब जो खुलासे हो रहे हैं, वो रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं. पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. और जो राज़ सामने आए हैं, वो हैरान कर देने वाले हैं. मेघालय पुलिस का आरोप है कि सोनम ने अपने पति राजा को मारने की साजिश खुद रची. और इस साजिश में उसके साथ था उसका कथित बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा, जिससे वो घंटों बातें किया करती थी.

राज कुशवाहा से कहां मिली सोनम?

ये सवाल जहन में जरूर आ रहा होगा कि आखिर ये राज कुशवाहा है कौन? कैसे हुई सोनम और उसकी मुलाकात? और एक और सवाल ये कि 15-20 हजार रुपए महीना कमाने वाले राज में ऐसा क्या था जो सोनम उसके लिए सब कुछ दांव पर लगाने को तैयार हो गई. दरअसल सोनम के पिता की एक प्लाईवुड का काम है. राज उन्ही के पास काम करता था. वहीं सोनम की उससे मुलाकात हुई और फिर धीरे-धीरे वो नज़दीकियां मोहब्बत में बदल गईं.

सोनम का बॉयफ्रेंड कमाता कितना है?

राज की सैलरी क्या रही होगी? मुश्किल से 15 से 20 हजार रुपये. सालाना इनकम दो लाख भी नहीं. न कोई बड़ा घर. न कोई कारोबारी बैकग्राउंड. फिर भी सोनम ने उससे मोहब्बत की और इस मोहब्बत की कीमत चुकानी पड़ी सोनम के पति राजा रघुवंशी को अपनी जान देकर.

बॉयफ्रेंड संग मिलकर कराई पति की हत्या

राजा रघुवंशी एक कामयाब ट्रांसपोर्ट कारोबारी थे. इंदौर में उनका खुद का मकान था और कारोबार लाखों में चलता था. शादी भी धूमधाम से हुई. लेकिन आरोप है कि शादी के सिर्फ 6 दिन बाद ही सोनम ने पति को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया. आरोप ये भी है कि हनीमून के बहाने वह राजा को मेघालय लेकर गई. जहां पहले से ही उसके कथित बॉयफ्रेंड के तीन साथी मौजूद थे. आरोप है कि ये तीनों कॉन्ट्रैक्ट किलर थे. जिन्हें सोनम ने ही राज के साथ मिलकर हायर किया था. शिलॉन्ग की वादियों में, जहां प्यार की कहानियां गूंजती हैं, वहां एक खौफनाक साजिश को अंजाम दिया गया. राजा को मार डाला गया. सिर पर वार किया गया और लाश फेंक दी गई. और फिर सोनम ने खुद को अगवा दिखाने का झूठ गढ़ लिया.

इश्क के लिए पति की हत्या या कुछ और?

पुलिस पूछताछ में अब वह कहानियां सामने आ रही हैं जो किसी फिल्म की स्क्रिप्ट जैसी लगती हैं. राज कुशवाहा अब पुलिस की गिरफ्त में है और सोनम भी मिल गई है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल अब भी बाकी है. क्या वाकई ये सब सिर्फ इश्क के लिए किया गया? या इस मोहब्बत के पीछे कोई और राज भी छिपा है? क्या ये सिर्फ एक लड़की की बेवफाई है? या कोई और भी खेल चल रहा था पर्दे के पीछे? मामले की जांच जारी है. लेकिन ये कहानी बता रही है कि प्यार अगर हदें पार कर जाए तो वह सिर्फ दीवानगी नहीं, एक खूनी खेल बन सकता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raja Raghuvanshi Murder Case, Sonam Raghuvanshi Affair, Sonam Raghuvanshi Case, Sonam Raghuvanshi Boyfriend
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com