विज्ञापन

भारत-भूटान बॉर्डर पर वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक, जानें कब तक रहेगा यह प्रतिबंध

असम में कुल 126 विधानसभा सीटे के लिए चुनाव हो रहे हैं. केरल और पुडुचेरी के साथ ही असम में भी एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान होगा. जबकि 4 मई को चुनाव परिणाम आएंगे. 

भारत-भूटान बॉर्डर पर वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक, जानें कब तक रहेगा यह प्रतिबंध
भारत-भूटान बॉर्डर पर वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक
ANI

Indo Bhutan Border: असम में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सोमवार से भारत-भूटान सीमा पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दिया गया है. बॉर्डर पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध असम विधानसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया खत्म होने तक लागू रहेगा. तमुलपुर की जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिमी करण द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सोमवार शाम पांच बजे से सीमा के प्रवेश और निकास मार्गों पर यह प्रतिबंध प्रभावी हो गया है. 

इमरजेंसी सेवाओं को छूट

यह आदेश निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत 09 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सभी अंतरराष्ट्रीय स्थलीय सीमाओं को सील करने के उद्देश्य से जारी किया गया है. हालांकि, कुछ विशेष परिस्थितियों में छूट प्रदान की गई है. इसमें भूटान से मेडिकल इमरजेंसी सेवाओं में आने वाले लोग, वैध दस्तावेजों के साथ पहले से भूटान जा चुके भारतीय नागरिक या विदेशी पर्यटक, वैध यात्रा दस्तावेजों के साथ भूटान जाने वाले पर्यटक, व तमुलपुर और गोरेश्वर विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता शामिल हैं. 

126 सीटों के लिए होंगे विधानसभा चुनाव

इसके अलावा, आवश्यक नाशवान वस्तुओं को ले जाने वाले वाहनों को भी सीमा चौकियों पर छूट दी जाएगी. जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों, सुरक्षा एजेंसियों और आम जनता से इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की है. बता दें कि असम में विधानसभा चुनाव के लिए केरल और पुडुचेरी के साथ ही एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान होगा. जबकि 4 मई को चुनाव परिणाम आएंगे. असम में कुल 126 विधानसभा सीटे के लिए चुनाव हो रहे हैं. 

2021 के चुनाव में बीजेपी की हुई थी ऐतिहासिक जीत

असम में 2021 के चुनाव में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर लगातार दूसरी बार सरकार बनाई थी. चुनाव के बाद बीजेपी ने सर्वानंद सोनोवाल की जगह हिमंत बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री बनाया था. बीजेपी ने 60 सीटें जीती थीं, जबकि उसकी सहयोगी एजीपी (AGP) को 9 और यूपीपीएल (UPPL) को 6 सीटें मिली थीं. कांग्रेस ने 29 सीटें और एआईयूडीएफ (AIUDF) ने 16 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

यह भी पढे़ं-

अब आपकी बारी...गौरव गोगोई के आरोपों पर CM हिमंता की पत्नी रिनिक भुइयां का पलटवार

गौरव गोगोई के CM हिमंत से 5 तीखे सवाल, पत्नी पर लगे आरोप पर भगवद् गीता की कसम खाने का चैलेंज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com