- असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन ने कुल 102 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है
- मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि सरकार विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है
- बंगाल में बीजेपी की जीत से असम को ऑप्टिकल फाइबर और अन्य सामान के मार्ग में सुविधा होगी
असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन ने कुल 102 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है. इस जीत के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने NDTV से बात की. उन्होंने कहा कि असम की जनता ने बीजेपी पर भरोसा जताया है. हमारी सरकार विकास के लिए लगातार काम कर रही है. हमारी सरकार घुसपैठ के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगी. बॉर्डर इलाकों में फेसिंग की जाएगी. उन्होंने कहा कि बंगाल में जीत मिलने से भी असम को फायदा होगा.
'असम की तस्वीर पूरी तरह बदलेगी'
उन्होंने कहा कि असम में हमने अपनी स्थिति और मजबूत की है और 100 का आंकड़ा पार करके 102 सीटों तक पहुंच गए हैं. यह कोई बहुत बड़ी हैरानी की बात नहीं थी. असम एक उभरती हुई अर्थव्यवस्था का हिस्सा है. यहां एक सकारात्मक एजेंडे के साथ बड़े पैमाने पर विकास कार्य चल रहे हैं. अगर हम अगले 5-7 सालों तक विकास की इसी गति को बनाए रखते हैं, तो असम की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी.
-
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
NDTV World Summit | खामेनेई, मिनाब स्कूल पर हमले, भारत से दोस्ती पर क्या-क्या बोले ईरानी राजनयिक -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी
'बंगाल जीतने से असम को होगा फायदा'
हिमंता सरमा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मिली जीत सिर्फ़ पश्चिम बंगाल की जीत नहीं है, बल्कि यह पूरे भारत की जीत है. बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने से असम को काफी फायदा होगा. बंगाल की पुरानी सरकार कई काम रोक देती थी. हमें असम तक ऑप्टिकल फाइबर लेकर आना है, जिसका रास्ता बंगाल से होकर ही आएगा. इसके अलावा असम में बहुत सारा सामान बंगाल के रास्ते ही आता है. अब वहां बीजेपी की सरकार बनेगी.
उन्होंने कहा कि असम की सीमा 5 राज्यों से लगती है, जिसमें सबसे बड़ा हिस्सा पश्चिम बंगाल के साथ है. अब तक, पश्चिम बंगाल की बांग्लादेश के साथ सीमा पर कोई बाड़बंदी (फेंसिंग) नहीं थी. अपराधियों के लिए सबसे आसान काम सीमा पार करके पश्चिम बंगाल में घुस जाना होता था. हम सीमा के उन सभी असुरक्षित और खुले हिस्सों को पूरी तरह से बंद करेंगे. हम 'चिकन नेक' (सिलीगुड़ी कॉरिडोर) की सुरक्षा से जुड़ी कमज़ोरियों को दूर करने पर काम करेंगे. हम अपनी सीमा को सुरक्षित बनाने के लिए पश्चिम बंगाल के साथ मिलकर पूरी तालमेल के साथ काम करेंगे.
यह भी पढ़ें: ममता इस्तीफा नहीं देंगी तो उन्हें बर्खास्त किया जाएगा, लोकतंत्र उनके हिसाब से नहीं चलेगा: हिमंता बिस्वा सरमा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं