फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला थमता नहीं दिख रही है. रविवार को पुणे से जोधपुर जा रही इंडिगो की एक और फ्लाइट को ऐसी ही धमकी दी गई है. इस धमकी के मिलने के बाद फ्लाइट के जोधपुर में लैंड होने के बाद उसकी तलाशी ली गई है. रविवार को इंडिगो के साथ-साथ अकासा की बेंगलुरु से अयोध्या की फ्लाइट को ऐसा ही एक थ्रेट मिला है. वहीं इंडिगो की कोलकाता से पुणे जा रही एक फ्लाइट को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. फ्लाइट में बम होने की धमकी मिलने के बाद अकासा और इंडिगों की कोलकाता से पुणे की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है.
बता दें कि बीते कुछ दिनों में इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं. अब तक 300 से अधिक फ्लाइट्स को बम होने की धमकी मिल चुकी है लेकिन राहत की बात ये रही है कि किसी भी फ्लाइट में कुछ संदिग्ध बरामद नहीं हुआ है. साथ ही इन फ्लाइट्स में सफर करने वाले सभी यात्री भी पूरी तरह से सुरक्षित हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हालांकि, इन धमकियाों के कारण विमान कंपनियों को काफी नुकसान हुआ है. साथ ही यात्रियों को भी काफ परेशानियों का सामना करना पड़ा है. विमानों को रोजाना मिल रही धमकियों को लेकर केंद्र सरकार भी गंभीर है और जांच के आदेश दिए हैं.
हो रहा नुकसान
सिविल एविएशन मंत्रालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विमानों को लगातार बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के कारण अभी तक 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हो चुका है. एयरलाइंस कंपनियों ने फ्लाइट को अपने निर्धारित एयरपोर्ट के बजाय नजदीकी एयरपोर्ट पर उतारता है, जिससे ईंधन की खपत ज्यादा होती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं