विज्ञापन

हवा में फ्लाइट के इमरजेंसी एग्जिट से छेड़छाड़, इंडिगो यात्री की हरकत से पुणे जा रहे लोगों में दहशत

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यात्री के कवर छूने ही अलार्म बजा, जिससे विमान में सवार लोग घबरा गए. उन्होंने कहा कि इमरजेंसी एग्जिट मैकेनिज्म के साथ छेड़छाड़ की किसी भी कोशिश से अन्य यात्रियों की जान और सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है.

हवा में फ्लाइट के इमरजेंसी एग्जिट से छेड़छाड़, इंडिगो यात्री की हरकत से पुणे जा रहे लोगों में दहशत
पुणे जा रही इंडिगो की फ्लाइट में हड़कंप
फाइल फोटो
  • दिल्ली से पुणे जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री ने टेकऑफ के बाद इमरजेंसी एग्जिट मैकेनिज्म से छेड़छाड़ की
  • छेड़छाड़ की वजह से अलार्म बज गया और विमान में मौजूद सभी यात्री घबराए और दहशत में आ गए
  • आरोपी यात्री गौरव सत्येंद्र रौतेला ने बताया कि उसने जिज्ञासा में कवर छुआ था
नई दिल्ली:

दिल्ली से पुणे जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में डरा देने वाला मामला सामने आया है.टेकऑफ के कुछ ही देर बाद एक यात्री पर इमरजेंसी एग्जिट मैकेनिज्म के साथ छेड़छाड़ की. इस घटना से विमान में दहशत फैल गई और सभी यात्री घबरा गए. पुलिस ने 33 साल के आरोपी यात्री पर केस दर्ज किया है. एक अधिकारी के मुताबिक, यह घटना सोमवार को पुणे जा रही फ्लाइट संख्या 6ई6884 में हुई. सासवड का रहने वाला यात्री गौरव सत्येंद्र रौतेला, इमरजेंसी एग्जिट गेट के पास बैठा था. इसी दौरान उसने कथित तौर पर एग्जिट मैकेनिज्म से छेड़छाड़ की.

इमरजेंसी एग्जिट गेट से छेड़छाड़

एयरपोर्ट पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक गोविंद पवार ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि पूछताछ के दौरान यात्री रौतेला ने दावा किया कि उसने जिज्ञासावश यह जानने के लिए कवर को छुआ था कि वह क्या है. उसे नहीं पता था कि इसका संबंध इमरजेंसी एग्जिट गेट से है. 

अलार्म बजा, घबरा गए विमान सवार यात्री

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यात्री के कवर छूने ही अलार्म बजा, जिससे विमान में सवार लोग घबरा गए. उन्होंने कहा कि इमरजेंसी एग्जिट मैकेनिज्म के साथ छेड़छाड़ की किसी भी कोशिश से अन्य यात्रियों की जान और सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है. बता दें कि जिस इंडिगो फ्लाइट में यह घटना हुई, वह सोमवार को रात करीब 12 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली से रवाना हुई थी और रात करीब दो बजे पुणे पहुंची.

यात्री के खिलाफ केस दर्ज

अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट क्रू के एक सदस्य की शिकायत के आधार पर यात्री के खिलाफ बीएनएस की धारा 125 (लापरवाही या उतावलेपन से ऐसा कोई काम करना, जिससे मानव जीवन या दूसरों की व्यक्तिगत सुरक्षा खतरे में पड़े) और विमान अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया.  पुलिस ने रौतेला को बीएनएसएस की धारा 35(3) के तहत नोटिस जारी किया है और मामले की जांच की जा रही है.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढे़ं-चेन्नई एयरपोर्ट पर चलती फ्लाइट से इमरजेंसी गेट खोलकर बाहर कूदा यात्री, मचा हड़कंप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indigo Flight, Flight Emergency Exit Door Open, Flight Emergency Door, Flight Emergency Exit Rules, Flight Passenger
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com