इंटरनेशनल सेल्स के प्रमुख विनय मल्होत्रा ने कहा कि इंडिगो ने यूरोप तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए टर्किश एयरलाइंस के साथ पार्टनरशिप की है और अपनी विस्तार योजना के तहत करीब 500 और विमानों का ऑर्डर दिया है. एयरलाइन के अधिकारियों के अनुसार, इंडिगो ने यूरोपीय दिग्गज एयरबस और यूएस बोइंग दोनों को विमानों का ऑर्डर दिया है.
एएनआई से बात करते हुए, मल्होत्रा ने कहा कि एयरलाइन वर्तमान में एक दिन में 1,800 उड़ानें भर रही है और उनमें से 10 प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर हैं. इंडिगो के बेड़े में 300 से अधिक विमान हैं और कंपनी इस समय 76 घरेलू और 26 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए परिचालन करती है. हाल में दो और घरेलू गंतव्यों - नासिक और धर्मशाला के लिए भी उड़ानों की घोषणा की गई है.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
उन्होंने कहा कि भारतीय विमानन बाजार बहुत जीवंत और गतिशील है तथा इसमें बेहद मजबूती के साथ सुधार हो रहा है. इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने कहा कि इंडिगो ने जोरदार वापसी की है और भारत की आर्थिक वृद्धि इसे आगे बढ़ने में मदद कर रही है.
एयरलाइन प्रतिदिन लगभग 1,800 उड़ानें संचालित करती है और इस समय इसकी उपलब्ध सीटों में लगभग 80 प्रतिशत घरेलू और 20 प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय है. उन्होंने कहा, ''हम आने वाली गर्मियों में नैरोबी (केन्या) और जकार्ता (इंडोनेशिया) के लिए नई उड़ानें शुरू करेंगे. हम मध्य एशिया के कुछ गंतव्यों पर भी विचार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक यह तय नहीं किया गया है. अंतराष्ट्रीयकरण हमारे एजेंडे का एक बड़ा हिस्सा है.'' उन्होंने कहा कि नैरोबी और जकार्ता पर्यटन, व्यापार और भारतीय मूल के लोगों से जुड़ने के लिए महत्वपूर्ण हैं. बता दें कि हाल ही में, एयर इंडिया ने एयरबस और बोइंग को 840 विमानों का ऑर्डर दिया है.
ये भी पढ़ें:-
शिवसेना उद्धव गुट को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नबाम रेबिया फैसले की समीक्षा से इनकार
शिवसेना बनाम शिवसेना: सुप्रीम कोर्ट ने मामले को बड़ी बेंच को भेजे जाने पर फैसला सुरक्षित रखा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं