विज्ञापन

IndiGo के CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, एयरलाइन ने कहा- तत्काल प्रभाव से किया गया मुक्त

Indigo CEO Resigns : इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स (Pieter Elbers) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

IndiGo के CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, एयरलाइन ने कहा- तत्काल प्रभाव से किया गया मुक्त
  • इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिए गए हैं/
  • इस्तीफे के बाद राहुल भाटिया इंडिगो के संचालन की जिम्मेदारी अंतरिम प्रबंध निदेशक के रूप में संभालेंगे
  • कंपनी ने बोर्ड की बैठक के बाद पीटर एल्बर्स का इस्तीफा पत्र और प्रेस विज्ञप्ति सार्वजनिक कर दी है

इंडिगो एयरलाइन (IndiGo) के सीईओ पीटर एल्बर्स (Pieter Elbers) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. कंपनी ने इस इस्तीफे को स्वीकार करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है. पीटर के अचानक पद छोड़ने से एविएशन इंडस्ट्री में हलचल तेज हो गई है.

पीटर एल्बर्स का यह इस्तीफा इंडिगो के लिए एक बेहद चुनौतीपूर्ण दौर के बाद आया है. लगभग तीन महीने पहले, एयरलाइन को बड़े पैमाने पर उड़ानों के व्यवधान का सामना करना पड़ा था, जिसके कारण करीब तीन लाख यात्री बीच में ही फंसे रह गए थे. इस गंभीर संकट और परिचालन संबंधी विफलताओं को देखते हुए विमानन नियामक डीजीसीए ने सख्त रुख अपनाया था. नियामक ने न केवल इंडिगो पर 22.20 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना लगाया, बल्कि कंपनी के खिलाफ अन्य दंडात्मक कार्रवाइयां भी की थीं. माना जा रहा है कि इस्तीफे का यह घटनाक्रम उसी प्रशासनिक और नियामक दबाव का नतीजा है.

कंपनी ने बयान जारी कर कहा, 'इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड के निदेशक मंडल ने मंगलवार को हुई अपनी बैठक में कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पीटर एल्बर्स का इस्तीफा स्वीकार कर लिया. एल्बर्स 10 मार्च 2026 को कार्य समय समाप्त होने के बाद औपचारिक रूप से कंपनी छोड़ देंगे. उनके इस्तीफे के बाद कंपनी के प्रबंध निदेशक राहुल भाटिया अंतरिम रूप से इंडिगो के संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे.

कंपनी ने बताया कि बोर्ड मीटिंग भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे शुरू हुई और 5:45 बजे समाप्त हुई. इस निर्णय के साथ ही पीटर एल्बर्स का इस्तीफा पत्र और इस संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति भी सार्वजनिक की गई है. इसके अतिरिक्त, एसईबीआई के मास्टर सर्कुलर HO/49/14/14(7)2025-CFD POD2/I/3762/2026 दिनांक 30 जनवरी 2026 के अनुसार आवश्यक विवरण भी कंपनी ने उपलब्ध करा दिया है. कंपनी का यह आधिकारिक बयान और सभी संबंधित दस्तावेज इंडिगो की वेबसाइट www.goindigo.in पर भी जारी किए गए हैं.

ये भी पढ़ें :  केवल 14 देशों में ही नहीं लड़ा जा रहा है युद्ध , ईरान ने युद्ध को बना दिया ग्लोबल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IndiGo CEO Pieter Elbers, Indigo Airlines, Indigo CEO Resigns, Peter Elbers Resigns
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com