कूनो नेशनल पार्क से शुरू हुए चीता प्रोजेक्ट को 4 साल पूरे हो गए हैं. 17 सितंबर 2022 को यहां पहली बार चीते छोड़े गए थे, 17 सितंबर 2026 को इस प्रोजेक्ट ने अपनी सफलता की चौथी एनिवर्सी मनाई. इस मौके पर देश को एक तोहफा भी मिला है. कूनो में जन्मी माता चीता KGP 12 ने चार शावकों को जन्म दिया है. यह चीता प्रोजेक्ट की सफलता में नया आयाम है.
देश में 56 पहुंची चीतों की संख्या
कूनो में चार नए शावकों के जन्म के बाद देश में चीतों की संख्या 56 हो गई है. श्योपुर के कूनो पार्क में 53 चीते हो गए हैं. वहीं, मंदसौर के ही गांधी सागर अभयारण्य में 3 चीते मौजूद हैं. कूनो में 8 चीते और कुछ शावक खुले जंगल में आजादी की रफ्तार भर रहे हैं.
केंद्रीय वन मंत्री और सीएम ने जताई खुशी
कूनो नेशनल पार्क में KGP 12 के मां बनने पर केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट साझा कर खुशी जताई और देश में चीता प्रोजेक्ट के सफल होने पर अफसरों को बधाई और शुभकामनाएं दीं.
खबर अपडेट की जा रही है
कूनो नेशनल पार्क: चीतों की देखभाल में भारत ने अफ्रीका को भी पछाड़ा, 61% पहुंचा सर्वाइवल रेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं