- भारत सरकार ने भूटान के E-20 पेट्रोल नहीं खरीदे जाने से जुड़े दावों को खारिज किया है.
- सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि भूटान की तरफ से इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं आया है.
- पेट्रोल और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की तरफ से पोस्ट करके यह जानकारी दी गई है.
भारत सरकार ने भूटान के E20 पेट्रोल से जुड़े दावों लेकर अहम जानकारी दी है. पेट्रोल और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने यह स्पष्ट किया है कि भूटान का भारत से E20 पेट्रोल आयात नहीं करने का दावा पूरी तरह से गलत है. सोशल मीडिया पर चल रही इस तरह की सभी खबरें भ्रामक हैं. मंत्रालय ने कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव भूटान की तरफ से कभी नहीं दिया गया है. लोगों से केवल ऑफिशियल जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की गई है. भारत सरकार के पेट्रोल और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की तरफ से पोस्ट करके यह जानकारी दी गई है.
Fact Check
— Ministry of Petroleum and Natural Gas #MoPNG (@PetroleumMin) July 5, 2026
❌ Claims that Bhutan declined an offer to import E20 petrol from India are incorrect.
No such offer has been made by the Oil Marketing Companies (OMCs), and there is no proposal for export of E20 petrol to Bhutan.
✅ Please rely only on official information from… pic.twitter.com/sqyAcEIvbw
भूटान ने नहीं दिया कोई प्रस्ताव
पेट्रोलियम मंत्रालय की तरफ से एक्स पर पोस्ट करके यह जानकारी दी गई है कि E-20 पेट्रोल नहीं खरीदने जैसा कोई प्रस्ताव भूटान की तरफ से नहीं आया है. पोस्ट में लिखा 'यह दावा गलत है कि भूटान ने भारत से E20 पेट्रोल इंपोर्ट करने का ऑफर ठुकरा दिया है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने ऐसा कोई ऑफर नहीं दिया है और भूटान को E20 पेट्रोल एक्सपोर्ट करने का कोई प्रपोजल नहीं है. केवल सरकार ऑयल मार्केटिंग कंपनियों से मिली ऑफिशियल जानकारी पर ही भरोसा करें
सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी खबर
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हुई थी. जिसमें यह दावा किया गया था कि भूटान ने भारत से E20 पेट्रोल खरीदने से मना कर दिया है. भूटान ने भारत सामान्य पेट्रोल ही मांगा है. खबरों में यह दावा भी किया गया था कि भूटान ने इसके पीछे की वजह भी बताई है. जिसमें कहा गया था कि भंडारण में दिक्कत है. क्योंकि सामान्य पेट्रोल की तुलना में इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल में हाइड्रॉक्सिल ग्रुप होता है, जो पानी को जल्दी से सोख लेता है. ऐसे में भूटान ईंधन स्टोरेज इंफ्रास्ट्रक्चर इथेनॉल-मिश्रित ईंधन को फिलहाल संभालने में तैयार नहीं है. हालांकि सोशल मीडिया पर चल रहे यह सभी दावें भारद सरकार की पोस्ट के बाद खारिज हो गए हैं.
भारत में इथेनॉल ब्लेंडेड प्रोग्राम तेज
भारत में घरेलू बायोफ्यूल उत्पादन को बढ़ावे के लिए इथेनॉल ब्लेंडेड प्रोग्राम तेज हो गया है. जिसमें 80 प्रतिशत पेट्रोल में 20 प्रतिशत पेट्रोल मिलाया जाएगा. भारत कच्चे तेल को आयात कम करने और उत्सर्जन घटाने और घरेलू बायोफ्यूल उत्पादन बढ़ावा देने के लिए यह फैसला हो गया है. बता दें कि सरकार क्लीन एनर्जी के प्रयासों को बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है.
ये भी पढ़ेंः इथेनॉल के बाद अब क्यों हो रही आइसोब्यूटेनॉल की चर्चा? जिसे डीजल में मिलाने की है तैयारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं