विज्ञापन

'तो 95 नहीं 125 रुपये के भाव खरीदना पड़ता पेट्रोल', नितिन गडकरी ने संसद में बताया- एथेनॉल ब्लेंडिंग क्यों जरूरी

सरकार का कहना है कि E20 पेट्रोल ने न सिर्फ़ ग्लोबल क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल के असर से रिटेल फ्यूल की कीमतों को बचाए रखा, बल्कि संकट के चरम पर ग्राहकों के लिए प्रति लीटर लगभग 30 रुपये की बचत भी की है.

'तो 95 नहीं 125 रुपये के भाव खरीदना पड़ता पेट्रोल', नितिन गडकरी ने संसद में बताया- एथेनॉल ब्लेंडिंग क्यों जरूरी
E20 पर संसद में सरकार का जवाब (AI)

सरकार के इथेनॉल प्रोग्राम का बचाव करते हुए पेट्रोलियम मंत्रालय ने संसद में कहा कि अगर तेल कंपनियों ने फ्यूल में इथेनॉल नहीं मिलाया होता, तो दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 95 नहीं 125 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच जातीं. सरकार ने कहा, उस समय ग्लोबल क्रूड ऑयल की कीमतें 135 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं. लेकिन ग्राहकों को 94.77 रुपये प्रति लीटर तेल के लिए भुगतान करना पड़ा, क्योंकि पहले से तय कीमतों पर घरेलू स्तर पर खरीदे गए इथेनॉल की मात्रा हर लीटर फ्यूल में 20% थी.

सरकार का कहना है कि E20 पेट्रोल ने न सिर्फ़ ग्लोबल क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल के असर से रिटेल फ्यूल की कीमतों को बचाए रखा, बल्कि संकट के चरम पर ग्राहकों के लिए प्रति लीटर लगभग 30 रुपये की बचत भी की है.

मंत्रालय द्वारा उन आरोपों को भी खारिज किया गया कि गरीबों के लिए तय अनाज को इथेनॉल बनाने के काम में लगाया जा रहा था या इस प्रोग्राम को सपोर्ट करने के लिए सब्सिडी वाले FCI चावल का इस्तेमाल किया जा रहा था.
Latest and Breaking News on NDTV

मई में 7.5 रुपये प्रति लीटर बढ़ा तेल का दाम

बता दें 28 फरवरी को पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद लगभग 75 दिनों तक रिटेल फ्यूल की कीमतें नहीं बदलीं. ग्लोबल क्रूड मार्केट में उतार-चढ़ाव के बावजूद सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रखे. मई में कीमतों में 7.5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई. अभी दिल्ली में E20 (91-ऑक्टेन) पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर है, जबकि 100-ऑक्टेन पेट्रोल 169 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

सरकरा ने कहा कि स्टडी में यह पाया गया कि इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल से गाड़ी की रफ़्तार पकड़ने की क्षमता (एक्सेलरेशन) और राइड क्वालिटी बेहतर होती है, साथ ही कार्बन उत्सर्जन में भी लगभग 30% की कमी आती है.

टेस्टिंग के बाद लिया गया फैसला

नितिन गडकरी ने लोकसभा में बताया कि E-20 पेट्रोल शुरू करने से पहले ऑटोमोबाइल कंपनियों, तेल कंपनियों से सलाह ली गई. यह फैसला गाड़ी के इंजन की मजबूती, पार्ट्स की अनुकूलता और प्रदूषण के स्तर की पूरी जांच और सत्यापन के बाद लिया गया.

वहीं गडकरी ने कहा कि 2016 से पहले बनी पुरानी BS-III गाड़ियों में E20 पेट्रोल इस्तेमाल करने पर कुछ रबर के पार्ट्स और गास्केट बदलने पड़ सकते हैं, लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस ब्लेंडेड फ़्यूल से गाड़ी की परफॉर्मेंस पर कोई खास असर नहीं पड़ता और न ही इंजन में किसी बदलाव की जरूरत होती है.

यह भी पढ़ेंः LPG कमर्शियल सिलेंडर ₹202 हुआ सस्ता: जानिए घरेलू गैस, CNG, PNG और ATF के ताजा रेट्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
E20 Fuel, E20 Fuel Advantages, Petrol Price, Nitin Gadkari, E20 Petrol
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com