भारतीय तटरक्षक बल (The Indian Coast Guard)ने रविवार को गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ऑफ इंडिया (NCB) के साथ एक ज्वॉइंट ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी हासिल की. टीम ने गुजरात तट पर एक संदिग्ध पाकिस्तानी नाव पकड़ी. नाव में 600 करोड़ रुपये मूल्य की करीब 86 किलोग्राम दवाएं थीं. पाकिस्तानी नाव के 14 क्रू सदस्यों को भी कस्टडी में लिया गया है. खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए तटरक्षक बल ने क्षेत्र में सक्रिय मादक पदार्थों की तस्करी सिंडिकेट पर कार्रवाई शुरू कर दी है.
भारतीय तटरक्षक बल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X हैंडल पर पोस्ट किया,‘रातभर समुद्र में चले एंटी नार्को ऑपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड ने अपने जहाज ‘राजरतन' की मदद से गुजरात ATS और NCB के साथ एक ज्वॉइंट ऑपरेशन किया. पोरबंदर के पश्चिम की तरफ अरब सागर में पाकिस्तानी नाव को पकड़ा गया. इस नाव से 86 किलोग्राम ड्रग्स बरामद किया गया है. इंटरनेशनल मार्केट में इसकी कीमत 600 करोड़ रुपये है. नाव से 14 पाकिस्तानी क्रू मेंबर को भी हिरासत में लिया गया है."
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Anti #Narco #Operations @IndiaCoastGuard Ship Rajratan with #ATS #Gujarat & #NCB @narcoticsbureau in an overnight sea - air coordinated joint ops apprehends #Pakistani boat in Arabian Sea, West of #Porbandar with 14 Pak crew & @86 Kg contraband worth approx ₹ 600Cr in… pic.twitter.com/N49LfrYLzz
— Indian Coast Guard (@IndiaCoastGuard) April 28, 2024
एजेंसी ने ऑपरेशन की दक्षता सुनिश्चित करने के लिए जहाजों और विमानों को भी तैनात किया था. इस ऑपरेशन में शामिल प्रमुख जहाजों में से एक तटरक्षक जहाज 'राजरतन' था. इसमें NCB और ATS दोनों के अधिकारी मौजूद थे. टीम फिलहाल जहाज की गहन तलाशी ले रही है.
पाकिस्तान में भारी बारिश का कहर, 87 की मौत, 82 घायल; 2500 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त
इससे पहले रविवार सुबह ही एक अलग ऑपरेशन में NCB ने ATS के साथ मिलकर 300 करोड़ रुपये के ड्रग्स बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया. गुजरात और राजस्थान में मार्च की शुरुआत से अब तक कुल 932.41 करोड़ रुपये मूल्य की नशीली दवाइयां, शराब, कीमती धातु, मुफ्त बांटी जाने वाली वस्तुएं (फ्रीबीज) और अवैध नकदी जब्त की गई है.
पाकिस्तान की हमदर्द चीनी कंपनियों पर अमेरिका ने लगाया बैन, ये सामान कर रही थीं सप्लाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं