पाकिस्तान में पिछले हफ्ते हुई बारिश (Pakistan Rain) की वजह से हुई अलग-अलग घटनाओं मं करीब 87 लोगों की मौत हो गई और 82 लोग घायल हो गए. ये जानकारी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने दी. पाकिस्तान के कई हिस्सों में बारिश का कहर लगातार जारी है. न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, एनडीएमए ने शुक्रवार को बताया कि बारिश की वजह से देश भर में 2,715 घर आंशिक या पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, ज्यादातर लोगों की मौत ढांचा ढहने, बिजली गिरने और बाढ़ से संबंधित घटनाओं में हुई है.
उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा में सबसे ज्यादा नुकसान
एनडीएमए ने बताया कि पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से सबसे ज्यादा नुकसान और हताहतों की खबर सामने आई है. यहां पर मूसलाधार बारिश की वजह से 36 लोगों की जान चली गई और 53 अन्य लोग घायल हो गए. इसके बाद पूर्वी पंजाब प्रांत में 25 लोगों की मौत और आठ के घायल होने की खबर है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
PoK में बारिश से 11 लोगों की मौत
एनडीएमए ने बताया कि दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में कुल 15 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य लोग घायल हो गए, जबकि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारी बारिश की वजह से 11 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए. बारिश की वजह से हुए जान-माल के नुकसान पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गहरा दुख जताया. उन्होंने संबंधित विभागों को प्रभावित क्षेत्रों में राहत बचान कार्यों में तेजी लाने और बारिश और भूस्खलन की वजह से बंद हुई सड़कों को खोलने के काम में तेजी लाने की सलाह दी.
बारिश की वजह से बाढ़ आने की चेतावनी
इससे पहले शुक्रवार को एनडीएमए ने अपनी वेदर प्रिडिक्शन रिपोर्ट में कहा था कि 22 अप्रैल तक बारिश जारी रहेगी. बारिश की वजह से देश के कई इलाकों में अचानक बाढ़ आने की भी चेतावनी जारी की गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं