विज्ञापन

डिब्रूगढ़ से दिल्ली, चंडीगढ़ और कन्याकुमारी जाने वाले यात्री ध्यान दें! कई ट्रेनें कैंसिल, तो कई का बदला रूट, देखें पूरी लिस्ट

North East Train Cancelled List: डिब्रूगढ़, तिनसुकिया और दिल्ली जाने वाले रेल यात्री ध्यान दें.असम के सिमालुगुड़ी में बाढ़ का पानी रेलवे ट्रैक पर पहुंचने से कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. जानें कौन-कौन सी ट्रेनें डायवर्ट हुई हैं.

डिब्रूगढ़ से दिल्ली, चंडीगढ़ और कन्याकुमारी जाने वाले यात्री ध्यान दें! कई ट्रेनें कैंसिल, तो कई का बदला रूट, देखें पूरी लिस्ट
Assam Flood Railway Update: बाढ़ के चलते डिब्रूगढ़-तिनसुकिया रूट की कई ट्रेनें रद्द

Assam Flood Train Updates: असम के शिवसागर जिले के सिमालुगुड़ी इलाके में हो रही भारी बारिश के कारण डिखो नदी उफान पर आ गई है. नदी का पानी सिमालुगुड़ी रेलवे स्टेशन, यार्ड, रेलवे कॉलोनी और रेलवे ट्रैक तक पहुंच गया है. रेल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे (NFR) ने सिमालुगुड़ी-नामतियाली और सिमालुगुड़ी-सेलेंघाट रेलखंड पर ट्रेन संचालन को अगले आदेश तक के लिए रोक दिया है.

सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने जानकारी दी है कि डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया आने-जाने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है .रंगिया-रंगापाड़ा मार्ग से डायवर्ट किया गया है. वहीं कई लोकल ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते में ही समाप्त या बीच स्टेशन से चलाया जा रहा है.

रेलवे ने ट्रैक बहाल करने के लिए कर्मचारी और जरूरी सामग्री प्रभावित स्थानों पर भेज दी है. फिलहाल जलस्तर अधिक होने के कारण ट्रैक को हुए नुकसान का सटीक आकलन नहीं हो पा रहा है, पानी घटने के बाद ही बहाली का समय तय किया जा सकेगा.

इन ट्रेनों का बदला गया रूट (Diverted Trains)

बाढ़ के कारण लंबी दूरी की निम्नलिखित प्रमुख ट्रेनों को डायवर्ट करके चलाया जा रहा है:

  • 12423 डिब्रूगढ़–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
  • 20503 डिब्रूगढ़–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
  • 22504 डिब्रूगढ़–कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस
  • 15903 डिब्रूगढ़–चंडीगढ़ एक्सप्रेस
  • 15909 डिब्रूगढ़–लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस
  • 15945 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस
  • 22503 कन्याकुमारी–डिब्रूगढ़ विवेक एक्सप्रेस

आंशिक रूप से चलाई/समाप्त की गई प्रमुख ट्रेनें (Partially Cancelled / Short Terminated)

13281 डिब्रूगढ़–राजेंद्र नगर एक्सप्रेस

15670 डिब्रूगढ़–गुवाहाटी नागालैंड एक्सप्रेस

15959 हावड़ा–डिब्रूगढ़ कामरूप एक्सप्रेस

15934 अमृतसर–न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस

20504 नई दिल्ली–डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस

12424 नई दिल्ली–डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस

15669 गुवाहाटी–डिब्रूगढ़ नागालैंड एक्सप्रेस

15910 लालगढ़–डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस

पूर्ण रूप से रद्द की गई ट्रेनें (Cancelled Trains)

तिनसुकिया–जोरहाट टाउन पैसेंजर

तिनसुकिया–लुमडिंग DEMU

लेडो–गुवाहाटी इंटरसिटी एक्सप्रेस

लेडो–रंगिया इंटरसिटी एक्सप्रेस

डिब्रूगढ़–सिमालुगुड़ी पैसेंजर

जोरहाट टाउन–तिनसुकिया पैसेंजर

लुमडिंग–तिनसुकिया DEMU

रंगिया–न्यू तिनसुकिया इंटरसिटी एक्सप्रेस

सिमालुगुड़ी–डिब्रूगढ़ पैसेंजर

गुवाहाटी–लेडो इंटरसिटी एक्सप्रेस

यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे ने लिया ये बढ़ा फैसला

यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा कई बड़े कदम उठाए गए हैं...

  • फंसे हुए यात्रियों के लिए भोजन और पीने के पानी की व्यवस्था की गई है. साथ ही टिकट रिफंड की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है.
  • सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की जानकारी के लिए हेल्प डेस्क बनाए गए हैं.
  • नामतियाली से सिबसागर टाउन स्टेशन तक यात्रियों के लिए ASTC बसें और ऑप्शनल ट्रासपोर्टेशन के तौर पर स्थानीय बसें और स्पेशल ट्रेन उपलब्ध कराए गए हैं.
  • इसके अलावा सिबसागर टाउन से डिब्रूगढ़ और न्यू तिनसुकिया के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना बनाई गई है.

यात्रियों को सड़क मार्ग से पहुंचाने की व्यवस्था

ट्रेन नंबर 22503 विवेक एक्सप्रेस के 217 यात्रियों को सेलेंघाट से सड़क मार्ग द्वारा मरियानी पहुंचाया जा रहा है. वहीं, 15959 कामरूप एक्सप्रेस के 570 यात्रियों और 15934 अमृतसर-तिनसुकिया एक्सप्रेस के 490 यात्रियों को मरियानी स्टेशन पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. इतना ह नहीं, रेलवे द्वारा प्रभावित यात्रियों को उनके गंतव्य तक सड़क मार्ग से पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई है.

ये भी पढें- अब वेटिंग की नो टेंशन! IRCTC के इन 2 नए AI फीचर्स से मिनटों में बुक होगा तत्काल टिकट, जानें सीक्रेट ट्रिक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
North East Train, Train Cancelled List 2026, Assam Flood News, Assam Train, Railway News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com