विज्ञापन

CJP को मिला TMC प्रमुख का खुला समर्थन, प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली आ सकती हैं ममता बनर्जी

दिल्ली में चल रहे CJP के विरोध प्रदर्शन को मंगलवार को अचानक बहुत बल मिला है. देश की प्रमुख पार्टियों समेत अब ममता बनर्जी ने भी दिल्ली में चल रहे CJP के प्रदर्शन को अपना समर्थन दे दिया है.

CJP को मिला TMC प्रमुख का खुला समर्थन, प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली आ सकती हैं ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने CJP के विरोध प्रदर्शन को खुला समर्थन दिया
TMC
  • देश की प्रमुख पार्टियों ने एक दिन पहले जंतर-मंतर पर हुए लाठी चार्ज को लेकर पहले संसद नहीं चलने दिया.
  • फिर राहुल गांधी समेत कांग्रेस पार्टी PM आवास के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे. अब कोलकाता से बड़ी खबर आई है.
  • ममता बनर्जी ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो वो CJP के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली आएंगी.

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को बड़ा एलान किया. उन्होंने कहा कि वह NEET पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली में चल रहे CJP के आंदोलन में शामिल होंगी.

कोलकाता में मंगलवार को टीएमसी की शहीद दिवस रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, "हमने शुरू से ही CJP का समर्थन किया है. जरूरत पड़ने पर मैं दिल्ली जाकर उनके विरोध प्रदर्शन में शामिल होऊंगी."
वो बोलीं, "अब समय आ गया है कि बीजेपी के खिलाफ INDIA गठबंधन के बैनर तले सभी एकजुट हों." उन्होंने समूचे देश और पश्चिम बंगाल की राजनीतिक पार्टियों से एकजुट होने की अपील की.

दिल्ली में सोमवार को हुए विरोध प्रदर्शन पर पुलिसिया कार्रवाई का जिक्र करते हुए ममता बनर्जी ने बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार पर तानाशाही का आरोप भी लगाया और कहा कि विपक्ष की लड़ाई लोकतंत्र की रक्षा के लिए है.

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, डिंपल यादव और आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने इस प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया है. अरविंद केजरीवाल भी जंतर-मंतर पर 16 जुलाई को सोनम वांगचुक से मिलने गए थे.

ममता ने बंगाल की बीजेपी सरकार पर मढ़ा आरोप

ममता ने टीएमसी के शहीद दिवस कार्यक्रम में बाधा डालने की कोशिश करने का आरोप भी बीजेपी पर मढ़ा. उन्होंने दावा किया कि सोमवार रात बंदूकें लिए हुए लगभग 600 बाइक सवार मंच को नुकसान पहुंचाने के इरादे से कार्यक्रम स्थल के पास पहुंचे थे.

उन्होंने आरोप लगाया, "कल रात, अभिषेक, अन्य नेताओं और मैंने बीजेपी के लगातार हमलों से शहीद दिवस के मंच की सुरक्षा की." उन्होंने कहा कि कई बार सूचना देने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.

उन्होंने पश्चिम बंगाल में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार पर डर का माहौल बनाने का आरोप भी लगाया और कहा कि टीएमसी के कई कार्यकर्ताओं की हत्या की गई या उन्हें परेशान किया गया.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: TMC

बनर्जी ने कहा कि वह जल्द ही राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगी और उन्हें यात्रा करने से रोकने की कोशिश करने वालों को चुनौती दी.

ममता बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के नेताओं के खिलाफ 14 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए और दावा किया गया कि अकेले अभिषेक बनर्जी के खिलाफ ही 400 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं.

इस दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि जो लोग उनकी पार्टी को छोड़कर गए हैं वो उन्हें वापस नहीं आने देंगी. यह बात उन्होंने बागी नेताओं और सांसदों के संदर्भ में कही.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mamata Banerjee, CJP, Cockroach Janata Party, Cockroach Janata Party Delhi Protest, NEET Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com