- पुलवामा हमले का मास्टर माइंड है मसूद अजहर
- वह अभी भी पाकिस्तान में पनाह लिए है
- मुंबई हमले के साजिशकर्ताओं के खिलाफ भी कुछ नहीं किया गया
Pulwama Terror Attack: भारत ने पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Terror Attack) की जिम्मेदारी लेने से बचने के लिए पाकिस्तान पर निशाना साधा है. भारत ने कहा है कि हमले का प्रमुख आरोपी और जैशे मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर (Masood Azhar) अभी भी पाकिस्तान में पनाह लिए हुए है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने गुरुवार को कहा कि करीब डेढ़ साल की जांच के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पुलवामा हमला मामले में चार्जशीट (charge sheet) दाखिल की है. ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में उन्होंने कहा, 'जैशे मोहम्मद ने पुलवामा हमले की जिम्मेदारी ली थी. यह संगठन और इसकी लीडरशिप का ठिकाना पाकिस्तान में है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एनआईए की चार्जशीट में प्रमुख आरोपी बनाए गए मसूद अजहर को अभी भी पाकिस्तान में पनाह मिल रही है.'
पुलवामा हमला: 23 साल की युवती ने की थी आतंकियों की मदद
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, 'हमने पाकिस्तान के साथ पर्याप्त सबूत साझा किये हैं लेकिन वह जवाब देने से लगातार बच रहा है. एनआईए ने पुलवामा हमले को लेकर दाखिल चार्जशीट में इस बारे में विसतार से बताया कि पाकिस्तान में ठिकाना बनाए जैशे मोहम्मद के योजना बनाकर हमले को किस तरह अंजाम दिया.उन्होंने कहा कि आतंकवाद का खुलासा करने और ऐसे जघन्य कृत्य के साजिशकताओं को कानून के दायरे में लाने के लिए यह चार्जशीट फाइल की गई है. श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने वर्ष 2008 के मुंबई हमले के साजिशकताओं के खिलाफ भी पाकिस्तान ने अब तक कोई सार्थक कार्रवाई नहीं की है. मुंबई हमले में 165 निर्दोष लोगों को जान गंवानी पड़ी थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मसूद अज़हर, उसके भाई को बताया गया पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड : सूत्र
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं