कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्याकांड के आरोपों को भारत सरकार ने खारिज कर दिया है. भारत सरकार ने कहा कि उन्होंने कनाडा की संसद में वहां के प्रधानमंत्री और उनके विदेश मंत्री का बयान सुना है और इसे वह खारिज करते हैं. कनाडा में हिंसा के किसी भी कृत्य में भारत सरकार के शामिल होने के आरोप पूरी तरह से बेतुके और प्रेरित हैं. इसी तरह के आरोप कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने हमारे प्रधानमंत्री पर लगाए थे और उनको पूरी तरह से खारिज कर दिया गया था. भारत कानून के शासन के लिए प्रतिबद्ध और लोकतांत्रिक राजनीति वाला देश है.
ये भी पढे़ं-कनाडा के PM ट्रूडो ने भारत पर लगाया खातिस्तानी आतंकी की हत्या में शामिल होने का आरोप
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
कनाडा के आरोप निराधार-भारत
भारत की तरफ से कहा गया है कि इस तरह के निराधार आरोप खालिस्तानी आतंकियों और चरमपंथियों से ध्यान हटाने की कोशिश है.कनाडा में खालिस्तानियों को आश्रय दिया गया है. ये लोग भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए खतरा बने हुए हैं. खालिस्तानी और चरमपंथी मामले पर कनाडा सरकार की निष्क्रियता लंबे समय से और लगातार चिंता का कारण रही है.
कनाडा में अवैध गतिविधियां कोई नई बात नहीं-भारत
भारत ने कहा कि कनाडाई राजनीतिक हस्तियों की खालिस्तानियों और चरमपंथियों के लिए खुले तौर पर सहानुभूति जताना बहुत ही चिंता की बात है. कनाडा में हत्या, मानव तस्करी और संगठित अपराध समेत कई अवैध गतिविधियों को जगह देना कोई नई बात नहीं है. हम ऐसे किसी भी घटनाक्रम से भारत सरकार को जोड़ने के किसी भी प्रयास को अस्वीकार करते हैं. साथ ही भारत ने कनाडा सरकार से उनकी धरती पर हो रही भारत विरोधी गतिविधियों के खिलाफ तुरंत और प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है.
ये भी पढे़ं-पुराने संसद भवन की विदाई, जानें पीएम मोदी समेत बाकी नेताओं ने क्या कहा?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं