विज्ञापन

फोन नहीं उठाया तो गोदारा गैंग ने कनाडा में घर पर कर दी फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेंबर को धमकाया

कनाडा के मिसिसौगा में शनिवार रात हुई फायरिंग की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली है. गैंग से जुड़े दो मेंबर ने सोशल मीडिया पोस्ट कर इसकी जिम्मेदारी ली है.

फोन नहीं उठाया तो गोदारा गैंग ने कनाडा में घर पर कर दी फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेंबर को धमकाया
सांकेतिक तस्वीर.
  • कनाडा के मिसिसौगा में सनी देसी के घर के बाहर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली है
  • रोहित गोदारा गैंग के दो मेंबर महेंद्र डेलाना और सनी यामा ने सोशल मीडिया पर फायरिंग की पुष्टि की है
  • पोस्ट में कहा गया कि सनी देसी ने फोन नहीं उठाया, इसलिए इस वारदात को अंजाम दिया गया है
टोरंटो:

लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग का झड़गा कनाडा तक पहुंच गया है. खबर है कि कनाडा में सनी देसी नाम के शख्स के घर के बाहर गोलीबारी की गई है. इसकी जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली है. रोहित गोदारा गैंग से जुड़े दो मेंबर ने सोशल मीडिया पोस्ट कर इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है. पोस्ट में कहा गया कि सनी देसी फोन नहीं उठा रहा था. उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े रणदीप मलिक को भी धमकी दी है. 

क्या है मामला?

कनाडा के मिसिसौगा में शनिवार रात को एक घर के बाहर फायरिंग हुई थी. ये घर सनी देसी नाम के शख्स का था. इस फायरिंग की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली है. इस गैंग से जुड़े महेंद्र डेलाना और सनी यामा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जिम्मेदारी ली है. पोस्ट में लिखा कि ये हमारा फोन नहीं उठा रहा था. पोस्ट में लारेंस बिश्नोई गैंग के रणदीप मलिक को भी धमकी दी गई है. रणदीप मलिक ने पोस्ट कर कहा था कि रोहित गोदारा देश का दुश्मन है.

Latest and Breaking News on NDTV

पोस्ट में क्या लिखा है?

इस पोस्ट में फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए लिखा गया है कि हमने इसको कॉल किया था तो इसने फोन नहीं उठाया. अभी तो सिर्फ ट्रेलर दिखाया है. अगर 24 घंटे में रिप्लाई नहीं आया तो पूरी फिल्म दिखा देंगे. जो भी हमारे दुश्मन हैं तैयार रहें. 

पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े रणदीप मलिक को धमकी देते हुए लिखा गया है कि 'रणदीप मलिक जो तू ये पोस्ट डाल रहा है कि रोहित गोदारा देश का दुश्मन है तो तुम देशभक्ति की बात न करो तो ही बेहतर है. तुम दो राउंड फायर करके पोस्ट डाल रहे हो, अगर दम है तो आमने-सामने आओ. तुम हमारा एक कुत्ता भी मार दोगे तो हम मान लेंगे कि तुम बदमाश हो.'

लेखक के बारे में
img
मुकेश सिंह सेंगर
Associate Editor - Crime & Investigation
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lawrence Bishnoi, Rohit Godara, Canada Firing, Canada Gangwar, Gangwar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com