विज्ञापन
This Article is From May 11, 2011

भारत ने पाक को सौंपी 50 भगोड़ों की लिस्ट

लिस्ट में दाऊद गैंग के 21 लोगों के अलावा हाफिज सईद, मसूद अजहर, टाइगर मेमन, अनीस इब्राहिम और छोटा शकील सहित कई लोगों के नाम हैं।
नई दिल्ली: पाकिस्तान भले ही इस बात से इनकार करता हो कि भारत के वांटेड आतंकवादी और अपराधी पाकिस्तान में छुपे हों, लेकिन भारत ने पाकिस्तान को 50 भगोड़ों की लिस्ट सौंपी है। इस लिस्ट में दाऊद इब्राहिम गैंग के 21 लोगों के नाम हैं। लिस्ट में मुंबई हमले के आरोपी हाफिज सईद के साथ मौलाना मसूद अजहर, टाइगर मेमन अनीस इब्राहिम और छोटा शकील सहित कई आतंकियों और माफिया डॉन के नाम हैं। भारत के गृहसचिव जीके पिल्लई का कहना है कि माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम अब भी पाकिस्तान में है। पिल्लई ने कहा है कि अगर पाकिस्तान के गृहमंत्री रहमान मलिक को पता है कि दाऊद कहां है, तो उन्हें भारत को ये जानकारी देनी चाहिए।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारत, पाकिस्तान, गृहमंत्रालय, भगोड़े
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com