विज्ञापन
This Article is From Apr 28, 2018

DGMO स्तर की बातचीत में भारत ने कहा, LOC पर तनाव कम करना पाकिस्‍तान का जिम्‍मा

भारत ने एक बार साफ कर दिया है कि जब तक पाकिस्तान आतंकवादियों को मदद देना बंद नहीं करता तब तक भारत की ओर से कार्रवाई जारी रहेगी.

DGMO स्तर की बातचीत में भारत ने कहा, LOC पर तनाव कम करना पाकिस्‍तान का जिम्‍मा
प्रतीकात्मक फोटो
  • पाकिस्तान के अनुरोध पर भारत के DGMO ने की बात
  • LOC पर तनाव कम करने का ज़िम्मा पाकिस्तान का है
  • पाकिस्तान के नापाक मंसूबे नाकाम करने के लिए सभी ‘जवाबी उपाय ’करता रहेगा
नई दिल्ली: भारत ने एक बार साफ कर दिया है कि जब तक पाकिस्तान आतंकवादियों को मदद देना बंद नहीं करता तब तक भारत की ओर से कार्रवाई जारी रहेगी. शुक्रवार को पाकिस्तान के अनुरोध पर भारत के DGMO की पाकिस्तान में अपने समकक्ष अधिकारी से हॉटलाइन में भारत ने ये बात साफ कर दी. भारत की ओर से ये भी कहा गया कि LOC पर तनाव कम करने का ज़िम्मा पाकिस्तान का है.

गंभीर रूप से बीमार पूर्व पाकिस्‍तानी हॉकी खिलाड़ी मंसूर अहमद ने भारत सरकार से की यह अपील...

भारतीय सेना ने कहा कि वह पाकिस्तान के नापाक मंसूबे नाकाम करने के लिए सभी ‘जवाबी उपाय ’करता रहेगा.  सेना के अधिकारियों ने कहा कि टेलीफोन पर की गई बातचीत में सेना के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष से कहा कि जम्मू - कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर तनाव कम करने की जिम्मेदारी पाकिस्तान की है. 

पाकिस्‍तान से आई गीता की शादी की तैयारी, दूल्‍हे को मिलेगा घर और सरकारी नौकरी

पाकिस्तान के अनुरोध पर शुक्रवार शाम हॉटलाइन पर अनिर्धारित बातचीत हुई, जिसमें पाकिस्तानी डीजीएमओ ने आरोप लगाया कि भारतीय सुरक्षा बलों ने नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे की गोलीबारी की. 

सेना ने कहा कि भारतीय सेना के डीजीएमओ ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय सीमा में घुसपैठ करने एवं भारी हथियारों से भारतीय चौकियों को निशाना बनाने वाले आतंकियों की मदद के जवाब में जवाबी गोलीबारी की. 


 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India-Pak, DGMOs, Ceasefire Violation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com