विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत अपने राष्ट्रीय ध्वज को अपमानजनक तरीके से नीचे उतारा जाना बर्दाश्त नहीं करेगा. विदेश मंत्री ने लंदन में हुई घटना का जिक्र करते हुए यह कहा. साथ ही विदेश मंत्री ने कहा कि भारत ‘बहुत दृढ़' होने के साथ ही एक ‘बहुत जिम्मेदार' देश भी है. पिछले महीने लंदन में प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने भारतीय उच्चायोग पर फहराए गए तिरंगे को गिराकर अलगाववादी खालिस्तानी झंडे लहराए थे और खालिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की गई थी. हालांकि बाद में खालिस्तानियों को जवाब देने के लिए भारतीय उच्चायोग पर उससे भी बड़ा तिरंगा लगाया गया.
जयशंकर ने कहा, ‘‘हमने लंदन, कनाडा, सैन फ्रांसिस्को में घटनाएं देखी हैं, वहां बहुत कम अल्पसंख्यक हैं, उस अल्पसंख्यक के पीछे कई हित हैं. यदि वे सुरक्षा प्रदान नहीं करते हैं तो भारत की ओर से प्रतिक्रिया होगी. यह वह भारत नहीं है जो अपने राष्ट्रीय ध्वज को नीचे उतारे जाने को स्वीकार करेगा.''
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
We've seen incidents in London, Canada, San Francisco, there's a very small minority, behind that minority there are many interests...If they don't provide security then there will be reaction from India. This is not an India that will accept its national flag pulled down...: EAM pic.twitter.com/Vlvfh39at6
— ANI (@ANI) April 2, 2023
उन्होंने एक संवाद सत्र में कहा, ‘‘जब यह घटना हुई, हमारे उच्चायुक्त ने पहले से भी बड़ा राष्ट्रीय ध्वज उस इमारत पर लगा दिया. यह न केवल खालिस्तानियों के लिए, बल्कि ब्रितानियों के लिए भी कड़ा जवाब था. यह इस बात का प्रतीक है कि यह हमारा राष्ट्रीय ध्वज है और यदि किसी ने इसका अपमान करने की कोशिश की तो हम इससे भी बड़ा राष्ट्रीय ध्वज लगा देंगे.''
उन्होंने कहा, ‘‘आज एक अलग भारत है, एक ऐसा भारत जो बहुत जिम्मेदार है, लेकिन बहुत मजबूत भी है.''
लंदन में हुई घटना के बाद, भारत ने अपने राजनयिक मिशन की सुरक्षा को लेकर ब्रिटिश सरकार के सामने अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया था और परिसर में पर्याप्त सुरक्षा की कमी पर सवाल उठाया था.
ये भी पढ़ें :
* "चीन के साथ गंभीर विवाद, 2020 के बाद से सीमा पर है तनाव" : जयशंकर
* "अपनी और दूसरों की सुरक्षा में अंतर...": ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग पर खालिस्तान समर्थकों के उपद्रव पर एस जयशंकर
* एस जयशंकर के सामने इंग्लैंड वाले बयान पर संसदीय समिति की बैठक में राहुल गांधी ने रखा अपना पक्ष
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं