विज्ञापन

राहुल गांधी ने रद्द किया गोवा दौरा, सपा-उद्धव सेना सब जुट रही, क्या है इंडिया गठबंधन का मंडे प्लान?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि उन्होंने और राहुल गांधी ने मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत जी से 4 से 5 के बीच में मिलने का समय मांगा है.

राहुल गांधी ने रद्द किया गोवा दौरा, सपा-उद्धव सेना सब जुट रही, क्या है इंडिया गठबंधन का मंडे प्लान?
फाइल फोटो
NDTV

चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहने वाला है. इंडिया गठबंधन ने ऐलान किया है कि सोमवार को वे देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से मिलने जाएंगे और उन्हें एक ज्ञापन सौंपेंगे. इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ वो सभी आरोप हैं उसका जिक्र किया जाएगा. इसके साथ ही जिस ढंग से मुख्य चुनाव आयुक्त को सेवानिवृत्त होने के बाद भी उनके खिलाफ कोई जांच ना होने या उन्हें सजा नहीं दिए जाने का जो कानून 2023 में पारित किया गया है उसकी चर्चा की जाएगी.

SIR के जरिए वोट चोरी के आरोप पर होगी चर्चा

इसके अलावा मुख्य चुनाव आयुक्त के चयन की प्रक्रिया से मुख्य न्यायाधीश को बाहर रखा गया है वो भी शामिल होगा.यही नहीं इंडिया गठबंधन के इस ज्ञापन में एसआईआर के जरिए वोट चोरी करने की बात भी कही जाएगी और इसको साबित करने के लिए सबूत के तौर पर कागज भी दिए जाएंगे. कांग्रेस ने अपने सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को दिल्ली में ही रहने का निर्देश दिया है.

इसी संबंध में राहुल गांधी ने दिल्ली में कांग्रेस के महासचिवों और अन्य नेताओं के साथ एक बैठक भी की है. यही नहीं राहुल गांधी ने इस कार्यक्रम के लिए अपनी गोवा यात्रा को भी स्थगित कर दिया है.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जो रविवार को बेंगलुरु में थे. उन्होंने कहा है कि उन्होंने और राहुल गांधी ने मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत जी से 4 से 5 के बीच में मिलने का समय मांगा है.

खरगे ने मोदी सरकार पर क्या आरोप लगाए?

खरगे ने बेंगलुरु में एक बयान जारी कर कहा है कि 'मोदी जी ने 2023 में एक कानून बनाया, जिसके माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी संरक्षण दिया गया. उन्हें ऐसी छूट दी गई, जो भारत के राष्ट्रपति या देश के मुख्य न्यायाधीश को भी प्राप्त नहीं है. लेकिन एक चुनाव आयुक्त को यह विशेष संरक्षण क्यों दिया गया? यह संरक्षण देने के बाद वोट चोरी, EVM और चुनावी घपले की यह पूरी प्रक्रिया शुरू की गई. CEC चाहे कितनी भी गलतियां करें, उन्हें जीवनभर उन गलतियों के लिए जवाबदेही से छूट दे दी गई है. इसका सीधा अर्थ है कि यह जनता के वोट छीनने और लोकतंत्र के साथ धोखाधड़ी करने की एक साजिश है.यही सब किया जा रहा है और हम इसके खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे."

इंडिया गठबंधन ने एक प्रतिनिधिमंडल महामहिम राष्ट्रपति से भी मिल कर उन्हें भी ज्ञापन सौंप चुका है और अब देश के सबसे बड़ी अदालत के मुख्य न्यायधीश से मिलने की तैयारी में है. इंडिया गठबंधन ने सोमवार से अपने आंदोलन को नया धार देने के लिए अपने सभी घटक दलों को मुस्तैद रहने के लिए कहा है. तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी दिल्ली में ही हैं और तेजस्वी यादव भी दिल्ली पहुंच रहे हैं.

कल के प्रतिनिधिमंडल में समाजवादी पार्टी के सांसद भी रहेंगे. उद्धव ठाकरे की पार्टी से अरविंद सावंत भी आ रहे हैं.

क्या कह रहे इंडिया गठबंधन के नेता?

इंडिया गठबंधन के नेताओं का कहना है कि जिस तरह से शनिवार और रविवार को करीब तीस हजार से अधिक पुलिसकर्मियों और करीब सात हजार से अधिक अद्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती की गई थी और जितने लोगों को हिरासत में लिया गया था. वो अभूतपूर्व घटना है और इससे लड़ने के लिए इंडिया गठबंधन के नेताओं को भी अभूतपूर्व कदम उठाने पड़ेंगे.

इंडिया गठबंधन ने 6 अक्टूबर के संसद से चुनाव आयोग के दफ्तर तक के मार्च के बाद से लगातार कोई ना कोई प्रर्दशन कर ही रहे हैं जिसमें लंच पर मुलाकात के बाद सेंट्रल दिल्ली में प्रर्दशन हो या फिर राजघाट पर धरना हो शामिल है. 

फिर दो दिनों के लिए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रर्दशन की वजह से कांग्रेस ने कुछ नहीं किया क्योंकि राहुल गांधी को छात्रों की गूंज के लिए चेन्नई जाना पड़ा मगर अब उसके बाद सोमवार से फिर इंडिया गठबंधन नयी तैयारी के साथ दिल्ली की सड़कों पर उतरने जा रहा है.

यह भी पढ़ें: दादी के निधन के बाद फोन को लेकर रार, दीपके vs पुलिस में कौन सही-कौन गलत? वीडियो आया सामने

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress, India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com