कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामले चिंता बढ़ा रहे हैं. WHO के ताजा आंकड़ों के अनुसार अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत पर कोरोना महामारी (Corona Pandemic India) का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है. पिछले 12 दिनों में दुनिया में सबसे ज्यादा मामले भारत में आ रहे हैं. 4 अगस्त से लगाताक भारत में कोविड के सर्वाधिक मामले रहे हैं. अमेरिका में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 53 लाख के आंकड़े को पार कर गई है तो ब्राजील में यह संख्या 33 लाख से ज्यादा है, वहीं भारत अब 26 लाख के करीब संक्रमितों की संख्या पहुंच चुकी है. 1 अगस्त से 15 अगस्त के आंकड़ों के अनुसार कोरोना से सबसे ज्यादा संक्रमित देशों में भारत पहले नंबर की पायदान पर नजर आ रहा है. इन 15 दिनों में 12 बार, भारत में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले देखने को मिले. इस दौरान मृतकों की संख्या दो बार सबसे ज्यादा रही.
कोरोना वैक्सीन के उत्पादन की तैयारी, तीन-तीन वैक्सीन इस समय टेस्टिंग के चरण में : PM मोदी
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बात करें देश में कोरोना के मामलों की तो कुल संक्रमितों की संख्या 26 लाख के आंकड़े के करीब पहुंच चुकी है. रविवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 63,490 नए मामले सामने आए हैं. इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 25,89,682 पहुंच गई है. वहीं इस दौरान 944 लोगों की मौत हुई है और कुल मृतकों की संख्या 50 हजार के करीब पहुंच चुकी है. आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 से अब तक 49,980 लोगों की मौत हो चुकी है. वर्तमान स्थिति में देश में 26.16 फीसदी एक्टिव केस हैं.
देश के हर गांव में कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने बनाया प्लान
देश के जिन 5 राज्यों में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं उनमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और यूपी-प.बंगाल शामिल है. यूपी और पश्चिम बंगाल में कोरोना से मरने वाले लोगों की आंकड़ा बराबर रहा. शनिवार को महाराष्ट्र में कोविड संक्रमण से 322 लोगों की मौत हुई, वहीं तमिलनाडु में ये 127 लोगों ने कोरोना से लड़ाई में दम तोड़ दिया. कर्नाटक में शनिवार को कोविड से 114 लोगों की जान गई, वहीं आंध्र प्रदेश में 87 लोगों की मौत हुई. यूपी और पश्चिम बंगाल में कोरोना के 58-58 मरीजो ने दम तोड़ दिया. अच्छी बात ये है कि अब भारत में बड़े पैमाने पर कोरोना का इलाज किया जा रहा है.
Video: भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण दर में गिरावट देखने को मिली है- प्रणय रॉय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं