Coronavirus Cases in India Updates: पिछले 24 घंटे के दौरान नए मरीज़ों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बाद भारत में कोरोनावायरस से पीड़ितों की कुल तादाद तीन लाख के करीब पहुंच गई है. पिछले 24 घंटों में सबसे ज़्यादा 10,956 नए मरीज़ सामने आए हैं, और एक दिन में सबसे ज़्यादा 396 मरीज़ काल के गाल में समा गए हैं. भारत में कुल मरीज़ों का आंकड़ा 2,97,535 हो गया है, जिनमें से 1,47,195 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं, जिसकी बदौलत भारत में रिकवरी रेट 49.47 प्रतिशत हो गया है. इस वक्त देश में कुल 1,41,842 सक्रिय COVID-19 मामले हैं, और भारत में अब तक कुल 8,498 लोग COVID-19 का शिकार होकर जान गंवा चुके हैं. इस बीच भारत कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देशों की सूची में ब्रिटेन को पछाड़कर चौथे स्थान पर पहुंच गया है. भारत अब रूस, ब्राजील और अमेरिका से ही पीछे रह गया है. अमेरिका में सबसे ज्यादा 20 लाख मामले हैं. वहीं, उसके बाद ब्राजील का नंबर आता है जहां संक्रमितों की संख्या साढ़े 7 लाख है. तीसरे स्थान पर रूस है, जहां 4 लाख 93 हजार से ज्यादा केस हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Coronavirus India Updates, Coronavirus Live Tracker, India Corona Cases