विज्ञापन
This Article is From May 04, 2018

मोदी-शी के दिशा निर्देशों पर काम करना है भारत-चीन की सेनाओं को : विदेश मंत्रालय

इस बैठक के दौरान मोदी और शी ने अपनी सेनाओं के बीच संवाद बेहतर करने और विश्वास बहाली तथा समझ बनाने के लिए ‘रणनीतिक दिशा-निर्देश’ जारी करने का फैसला लिया है.

मोदी-शी के दिशा निर्देशों पर काम करना है भारत-चीन की सेनाओं को : विदेश मंत्रालय
(फाइल फोटो)
नई दिल्ली: विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने दोनों देशों की सेनाओं के बीच विश्वास बढाने के लिए ‘व्यापक’ दिशा निर्देश दिये हैं और अब उसे मूर्त रूप देने पर काम करना है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि वुहान में पिछले सप्ताह दोनों नेताओं के बीच हुई अनौपचारिक शिखर बैठक में अफगानिस्तान में संयुक्त रूप से आर्थिक परियोजनाओं पर काम करने को लेकर भी चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को इस पर चर्चा करनी होगी. उन्होंने कहा, हालांकि दोनों नेताओं में अफगानिस्तान के लिए किसी परियोजना विशेष पर चर्चा नहीं की.

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी-शी चिनफिंग की मुलाकात का असर, भारत-चीन सेना की सीमा पर शांति के लिए हुई बैठक

कुमार ने कहा कि मोदी और शी ने दोनों देशों की सेनाओं के बीच संबंधों में सुधार के लिए व्यापक दिशा-निर्देश दिये हैं. अब दोनों देशों की सेनाएं इसे मूर्त रूप देने और उसके अनुरूप काम करने पर विचार कर रहीं हैं. इस बैठक के दौरान मोदी और शी ने अपनी सेनाओं के बीच संवाद बेहतर करने और विश्वास बहाली तथा समझ बनाने के लिए ‘रणनीतिक दिशा-निर्देश’ जारी करने का फैसला लिया है.

VIDEO : पीएम मोदी के चीन दौरे के क्या हैं मायने?​

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India China
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com