विज्ञापन

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष ने खोला मोर्चा, खरगे बोले- हमारे नेता जान दे सकते हैं तो हम जेल क्यों नहीं जा सकते

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम लोकतंत्र फिर से बहाल करने के लिए विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं राहुल, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव सड़क पर ही धरने पर बैठे हुए हैं.

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का विरोध प्रदर्शन.
  • इंडिया गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद तक विरोध प्रदर्शन कर रहा है
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए विरोध-प्रदर्शन जारी रखने की बात कही
  • राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पुलिस के रोकने पर सड़क पर धरने पर बैठ गए और संसद जाने की मांग पर अड़े हैं
नई दिल्ली:

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन  चुनाव आयोग तक विरोध-प्रदर्शन करने निकला है, लेकिन पुलिस ने उनको बीच में ही रोक लिया है. इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम लोकतंत्र फिर से बहाल करने के लिए विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब हमारे लोग देश के लिए जान दे सकते हैं तो हम जेल क्यों नहीं जा सकते. खरगे ने कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए हम लड़ते रहेंगे. बता दें कि 200 से ज्यादा सांसद एकसाथ लामबंद हैं. वह ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं.

सड़क पर धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

विपक्ष संसद भवन जाने की मांग पर अड़ा हुआ है. हालांकि पुलिस ने नीति आयोग के मुख्यालय के पास विपक्षी नेताओं को रोक दिया है. आगे नहीं बढ़ने देने पर राहुल और प्रियंका गांधी सड़क पर ही धरने पर बैठ गए हैं. विपक्षी नेता ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं. सपा नेता वैरिकेड पर चढ़ गए हैं. वहीं वे सभी नारेबाजी कर रहे हैं. सपा सांसद भी बीजेपी और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. बता दें कि इस विरोध प्रदर्शन में 19 दलों के नेता शामिल हैं. हालांकि आम आदमी पार्टी और डीएमके इसमें शामिल नहीं हैं.

PTI फोटो.

PTI फोटो.

बैरिकेडिंग लांघने की कोशिश कर रहे विपक्षी सांसद

पुलिस के मार्च रोकते ही राहुल और प्रियंका धरने पर बैठ गए. सपा सांसद हाथों में तख्तियां लिए हुए हैं, जिन पर लिखा है- बीजेपी ही CEC है. ये सांसद बैरिकेड लांघ कर आगे बढ़ना चाहते हैं. वहीं राहुल गांधी सुरक्षाकर्मियों को पीछे हटने के लिए कह रहे हैं.

अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर हमला

धरने पर बैठे अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र में आम जनता को भरोसा है कि हमें चुनाव आयोग न्याय देगा और निष्पक्ष होगा. लेकिन यहां देखने को मिला है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष होकर काम नहीं कर रहा है.सुल्तानपुर के नंदलाल निषाद के नकली दस्तखत करके वोट डाला जा रहा था और फॉर्म 7 भरवाया जा रहा था. इन लोगों ने पूरे बंगाल का चुनाव लूट लिया. ऐसा लग रहा है कि चुनाव आयोग और बीजेपी दफ्तर एक ही तरह से काम कर रहा है. पीडीए के लोग मिलकर संविधान को बचाएंगे. पता चला है कि अदालत ने फॉर्म-6 को लेकर कहा है कि उनकी तरह से इस तरह का कोई ऑब्जर्वेशन नहीं था. अखिलेश ने कहा कि स्वास्थ्य साथ नहीं दे रहा वरना हम लोग बैरिकेड तोड़कर आगे निकल जाते.

कांग्रेस से नाराजगी पर क्या बोले अखिलेश?

अखिलेश ने कहा कि आज के बाद हम लोग सिर्फ वोटर लिस्ट में अपना वोट ठीक करेंगे. चुनाव से पहले बीजेपी घबराई हुई है इसीलिए एक और रिवीजन यूपी में करने जा रही है. हमारी निगाहें 403 सीटों पर है. पीडीए की लड़ाईऔर मजबूत होगी. सीट बंटवारे पर अखिलेश ने कहा कि सभी सीटें बंट चुकी हैं. गठबंधन के लोगों का मानना है कि यूपी से बीजेपी को हटाओ. कांग्रेस से नाराजगी के सवाल को उन्होंने टाल दिया और कहा कि पीडीए की लड़ाई हम और मजबूत करेंगे. अभी 403 पर निगाहें हैं, जनता जितना साथ देगी उतना आगे बढ़ेगे.

ये भी पढ़ें-CEC के खिलाफ इंडिया गठबंधन के मार्च को पुलिस ने रोका, बैरिकेड पर चढ़े सांसद, धरने पर प्रियंका-राहुल-अखिलेश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gyanesh Kumar, SP Protest, Ece Gyanesh Kumar, Sansad March, Rahul Gandhi Priyanka Gandhi Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com