भारतीय वायुसेना (IAF) दुबई और सिंगापुर से नौ क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंकर हवाई मार्ग से पश्चिम बंगाल के पानागढ़ हवाईअड्डे पर लेकर आई है. बुधवार को जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि इन टैंकरों को मंगलवार लाया गया. बयान में बताया गया कि इसके अलावा, वायुसेना का सी-17 विमान मंगलवार को इंदौर से दो क्रायोजेनिक टैंकर जामनगर, जोधपुर से दो टैंकर उदयपुर और दो टैंकर हिंडन से रांची लेकर आया. बयान के अनुसार, ‘‘भारतीय वायुसेना के सी-17 विमानों ने दुबई से छह क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंकर पानागढ़ हवाईअड्डे पर लाए. कुछ अन्य सी-17 विमान तीन ऑक्सीजन टैंकर सिंगापुर से पानागढ़ हवाईअड्डे लेकर उतरे.
#IndiaFightsCorona
— Indian Air Force (@IAF_MCC) April 27, 2021
IAF C-17s are engaged in shuttles from at least 7 cities across the country to airlift cryogenic oxygen containers to Jamnagar, Ranchi & Bhubaneswar.
The airlift of the 2nd lot of oxygen containers from Dubai & Singapore to Panagarh Air Base is underway. pic.twitter.com/G1qi6Fr9ls
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
इसमें बताया गया कि वायुसेना ने हैदराबाद से आठ क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंकर भुवनेश्वर, दो टैंकर भोपाल से रांची और दो टैंकर चंडीगढ़ से रांची पहुंचाए. भारत कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर का सामना कर रहा है और कई राज्यों के अस्पताल कोविड-19 मामलों के लगातार बढ़ने से चिकित्सकीय ऑक्सीजन और बिस्तरों की कमी से जूझ रहे हैं.
भारतीय वायुसेना कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए बेहद जरूरी चिकित्सकीय ऑक्सीजन के तुरंत वितरण के लिए अलगअलग केंद्रों से ऑक्सीजन वाहक खाली टैंकर और कंटेनर हवाई मार्गों से लेकर आ रही है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं