मोदी सरकार ने उम्मीदों वाला बजट पेश कर दिया है. बजट में सरकार ने मिडिल क्लास और सैलरीड क्लास को बड़ी राहत दी है. अब 3 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री रहेगी. न्यू टैक्स रिजीम में अब 7.75 लाख तक की इनकम पर टैक्स छूट मिलेगी. ई टैक्स रिजीम में अब 50 हजार की जगह 75 हजार रुपये का स्टैंडर्ड डिडक्शन मिलेगा. दोनों सुविधाओं से करीब 17 हजार 500 रुपये हाथ में आएंगे. लेकिन ये काफी नहीं हैं. ग्रोथ का मोमेंटम बढ़ाने के लिए इससे ज्यादा की उम्मीद थी.
बेशक बजट में किसी को ज्यादा मिले, तो अच्छा लगेगा. लेकिन भारत में दिक्कत है. सैलरीड क्लास अपने टैक्स का दायित्व पूरा कर रहा है. टैक्स यहां सोर्स के ऊपर डिडक्ट हो रहा है. जो नॉन-सैलरीड क्लास हैं, उनमें टैक्स का दायित्व उतना अच्छा नहीं है, जितना होना चाहिए. इस वजह से सरकार के पास जो टैक्स रेवेन्यू आ रहा है, वो तेज गति से बढ़ जरूर रहा है. लेकिन ये टैक्स कुछ ही लोगों के पास से आ रहा है. करीब 8 करोड़ लोग इनकम टैक्स रिटर्न भरते हैं. सिर्फ 2 करोड़ लोग इनकम टैक्स भरते हैं. 6 करोड़ लोग टैक्स भी नहीं भरते.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
#BudgetWithNDTV | '...उस 2 करोड़ में भी बहुत कम लोग हैं जो टैक्स भर रहे हैं" : कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी के MD नीलेश शाह@akhileshsharma1 | @vikasbha | @NileshShah68 |#Budget2024 | #BudgetSession | #UnionBudget pic.twitter.com/rZ91ATHGFv
— NDTV India (@ndtvindia) July 23, 2024
इस 2 करोड़ लोगों में भी बहुत कम लोग हैं, जो टैक्स ज्यादातर भर रहे हैं. बजट से लोगों की उम्मीदें हमेशा से ज्यादा रहेंगी. लेकिन सरकार के पास उतना बजट नहीं है, जिससे लोगों की सभी उम्मीदों को पूरा किया जा सके.
किसी को भी टैक्स पेमेंट करना अच्छा नहीं लगता. स्टॉक मार्केट के निवेशक ये भी कह सकते हैं कि जब आपने STT लगाई थी, तो वो कैपिटल गेन के एवज में लगाई थी. अब कैपिटल गेन भी है, STT भी है. और तो और उनके रेट में बढ़ोतरी भी हो रही है.
ओवरऑल देखें, तो मार्केट कैपिटल गेन वाले अनाउंसमेंट के बाद थोड़ा डाउन हुआ. बाद में इसमें तेजी आ गई. लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स 10% से बढ़कर 12.5% हो गया है. देखा जाए, तो ये उतना मायने नहीं रखता. लोगों की जो शिकायत होगी, वो उसमें अंतर होगा. लोकल इंवेस्टर्स जब हमारे डेरिवेटिव्स मार्केट में इंवेस्ट करते हैं, तो बिजनेस बनता है. और मैक्सिमम मार्जिनल टैक्स उन्हें भरना पड़ता है.
(निलेश शाह कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी के MD हैं.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं