विज्ञापन

ओडिशा में 9वीं की छात्रा के साथ स्कूल में ही बैचमेट ने किया गैंगरेप, वीडियो वायरल होने के बाद 6 को पकड़ा गया

पीड़ित परिवार से मिली शिकायत के आधार पर एसपी ने तुरेकेला पुलिस को तत्काल जांच शुरू करने और उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. एसपी के निर्देशानुसार, स्थानीय पुलिस ने उन पांचों नाबालिग लड़कों को हिरासत में ले लिया, जिन्होंने बारी-बारी से लड़की का बलात्कार किया.

ओडिशा में 9वीं की छात्रा के साथ स्कूल में ही बैचमेट ने किया गैंगरेप, वीडियो वायरल होने के बाद 6 को पकड़ा गया
  • आरोपियों ने रेप का वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया, जिससे घटना का पता चला और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की
  • पुलिस ने छह आरोपियों में से पांच नाबालिगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है
  • पीड़िता के परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और न्याय की मांग करते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई है

ओडिशा से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक नौवीं की छात्रा के साथ उसके ही सहपाठियों ने स्कूल के अंदर ही गैंगरेप किया है. घटना ओडिशा के बोलंगीर जिले के तुरेकेला पुलिस स्टेशन इलाके की है. इस घटना में उसके साथ पढ़ने वाले पांच छात्रा शामिल हैं जबकि एक अन्य युवक भी इस घटना में शामिल है. इस घटना का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग लड़की के साथ रेप करने के बाद आरोपियों ने उस वीडियो को वायरल कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आनन-फानन में आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी. इस मामले में पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. 

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस ने छह में से पांच नाबालिग को पकड़ लिया है. इस मामले में पीड़िता के रिश्तेदार ने वायरल वीडियो को देखने के बाद पुलिस को मामले की सूचना दी. इस घटना को लेकर सिटी एसपी के निर्देश पर सभी छह आरोपियों को पकड़ लिया गया है. पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है. आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और नाबालिग पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुए एक लिखित शिकायत दर्ज कराई. 

पीड़ित परिवार से मिली शिकायत के आधार पर एसपी ने तुरेकेला पुलिस को तत्काल जांच शुरू करने और उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. एसपी के निर्देशानुसार, स्थानीय पुलिस ने उन पांचों नाबालिग लड़कों को हिरासत में ले लिया, जिन्होंने बारी-बारी से लड़की का बलात्कार किया, घटना का वीडियो बनाया और उसे दूसरों के बीच प्रसारित किया था. हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि पीड़िता के साथ आरोपियों ने गैंगरेप की इस घटना को अंजाम किस जगह पर दिया है. पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है. इस बीच, यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है. आगे की जांच जारी है. 

एनडीटीवी से बात करते हुए बोलंगीर के एसपी अबिलाश ने कहा कि वायरल वीडियो और पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज कराई गई है. शिकायत के आधार पर हमने जांच की और जांच के दौरान हमने वीडियो में दिख रहे लड़कों की पहचान कर उन्हें पकड़ा है. फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gangrape In Odisha, Gangrape With School Girl
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com