मणिपुर के जिरीबाम जिले में 11 नवंबर को "कुकी उग्रवादियों" ने अपहरण के बाद एक परिवार के छह सदस्यों की हत्या कर दी थी. परिवार के सदस्यों में से एक 10 महीने का बच्चा भी था जिसको घुटने में गोली मारी गई थी, छाती में चाकू घोंपा गया और जबड़े पर किसी चीज से वार किया गया था.
परिवार द्वारा साझा की गई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार लैशराम लमंगनबा सिंह को आखिरी बार अपनी मां की गोद में एक तस्वीर में देखा गया था, जो 'ज़ोगाम न्यूज़' नामक एक सार्वजनिक व्हाट्सऐप चैनल पर सामने आई थी.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर
एक दिन पहले मेइती समुदाय के एक ही परिवार के सभी छह सदस्यों को संदिग्धों ने जिरीबाम से अगवा कर लिया गया था. संदिग्धों को मणिपुर सरकार ने कैबिनेट के प्रस्ताव में "कुकी उग्रवादी" कहा था. इस साल मार्च में बनाया गया व्हाट्सऐप चैनल जिसके 12,000 सब्सक्राइबर थे, बंद हो गया है, और अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) इस मामले की जांच कर रही है.
सभी छह शव 15 से 18 नवंबर के बीच जिरीबाम में एक नदी में तैरते हुए पाए गए थे. पिछले सप्ताह सभी छह शवों का पोस्टमार्टम किया गया था, लेकिन केवल तीन रिपोर्ट जारी की गई थीं. अन्य तीन रिपोर्ट बुधवार को सामने आईं.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि छोटे बच्चे के शरीर में दोनों आंखें गायब थीं और कीड़े लगे हुए थे, जो शव सड़ने पर होते हैं. चेहरे पर चोट के निशान थे और पेट में गहरा घाव था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि शिशु की छाती पर "काटने के घाव" थे. उसकी पसलियां टूट गई थीं.
आठ साल के तेलेम थजमनबी देवी का शव भी सड़ता हुआ पाया गया था और उसके शरीर के कुछ हिस्सों में कीड़े थे. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि उसके कंधे में गोली लगी थी, जो हृदय, फेफड़े और पसलियों को चीरती हुई बाहर निकल गई थी.
रिपोर्ट में कहा गया है कि उसकी मां 31 साल की तेलेम थोइबोई देवी को सीने में चार बार गोली मारी गई थीं. रिपोर्ट में कहा गया है कि उसका सिर कुचला हुआ था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, थोइबोई देवी का शरीर सड़ चुका था और दोनों आंखें बाहर निकल चुकी थीं; उसके सिर के कई हिस्सों पर घाव थे और खोपड़ी की हड्डी टूटकर अंदर की ओर धंसी हुई थी.
पिछले सप्ताह जारी की गई शिशु की मां एल हेतोनबी देवी (25), उसकी दादी वाई रानी देवी और उसके 3 वर्षीय भाई की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पाया गया कि उन सभी की गोली मारकर हत्या की गई थी.
यह भी पढ़ें -
मणिपुर में मैतेई परिवार की नृशंस हत्या का मामला, पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं