विज्ञापन

मध्यपूर्व संकट का असर: बिटुमेन की कमी से भारत में थमी सड़क निर्माण की रफ्तार, संसदीय समिति ने की समीक्षा

संजय झा ने कहा कि मध्य पूर्व में युद्ध की वजह से भारत में रोड कंस्ट्रक्शन पर बुरा असर पड़ा है. रोड कंस्ट्रक्शन से जुड़े बिटुमेन और दूसरे महत्वपूर्ण मेटेरियल का करीब 85% हिस्सा मध्य पूर्व एशिया क्षेत्र से आता था जो इस युद्ध की वजह से बाधित हुआ है.

मध्यपूर्व संकट का असर: बिटुमेन की कमी से भारत में थमी सड़क निर्माण की रफ्तार, संसदीय समिति ने की समीक्षा
संसदीय स्थायी समिति ने भारत में सड़क निर्माण कार्यों पर मध्यपूर्व संकट के असर की विस्तार से समीक्षा की. (प्रतीकात्‍मक फोटो)
  • मध्यपूर्व एशिया में संकट के कारण भारत समेत कई देशों में बिटुमेन की कमी और कीमतों में तेज वृद्धि हुई है.
  • बिटुमेन और दूसरे महत्‍वपूर्ण मेटेरियल का 85% हिस्सा मध्य पूर्व से आता है, जो युद्ध के कारण बाधित हो गया.
  • भारत सरकार ने संकट के समाधान के लिए वैकल्पिक स्रोतों की खोज शुरू कर दी है ताकि सप्लाई बाधित न हो.

मध्यपूर्व एशिया में संकट और अनिश्चितता की वजह से पिछले 108 दिनों से भारत समेत दुनियाभर में बिटुमेन की कमी हो गई है और इसकी कीमतें भी काफी बढ़ गई हैं. भारत सहित सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश क्षेत्रीय बिटुमेन पर काफी ज्‍यादा निर्भर हैं. यह देश सप्लाई में कमी और रुके हुए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का सामना कर रहे हैं. शिपिंग इंश्योरेंस प्रीमियम बढ़ने और जहाजों के लिए लंबे रूट की जरूरत की वजह से आयात पर खर्च बढ़ गया है. इस बढ़ते संकट पर सोमवार को जेडीयू सांसद और चेयरमैन संजय झा की अध्यक्षता वाली ट्रांसपोर्ट, टूरिज्म और कल्चर पर बनी संसदीय स्थायी समिति ने भारत में सड़क निर्माण कार्यों पर मध्यपूर्व संकट के असर की विस्तार से समीक्षा की. 

बैठक के बाद संजय झा ने एनडीटीवी से कहा, "मध्य पूर्व एशिया में युद्ध की वजह से भारत में रोड कंस्ट्रक्शन सेक्टर पर बुरा असर पड़ा है. रोड कंस्ट्रक्शन से जुड़े बिटुमेन और दूसरे महत्वपूर्ण मेटेरियल का करीब 85% हिस्सा मध्य पूर्व एशिया क्षेत्र से आता था जो इस युद्ध की वजह से बाधित हुआ है. भारत सरकार ने वैकल्पिक इंतजाम किए हैं. इस संकट का असर भारत में रोड कंस्ट्रक्शन पर पड़ा है, हालांकि स्थिति आउट ऑफ कंट्रोल नहीं है".

ये भी पढ़ें: US-Iran Peace Deal: एनर्जी, एविएशन, इंफ्रा... मार्केट में और किन सेक्‍टर्स को फायदा, NDTV को एक्‍सपर्ट्स ने बताया

अधिकारियों ने दिया प्रजेंटेशन 

संसद में हुई बैठक में रोड कंस्ट्रक्शन सेक्टर पर पड़ रहे असर और इसके लॉन्ग टर्म इंपैक्ट पर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव और दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों ने एक विस्तृत प्रजेंटेशन दिया. 

खबरों के मुताबिक, बिटुमेन का सबसे ज्‍यादा इस्तेमाल होने वाले ग्रेड VG-40 की कीमत इस संकट के दौरान करीब दोगुनी हो गई है, जबकि इस दौरान उसकी सप्लाई भी काफी घट गई है.  

ये भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान डील का PM मोदी ने किया स्वागत, होर्मुज खुलने और स्थायी समझौते को लेकर जताई उम्मीद

बैठक में वैकल्पिक स्रोतों पर चर्चा 

इसके साथ ही रोड इंफ्रास्ट्रक्चर, विशेषकर बड़े हाईवे प्रोजेक्ट्स पर असर पड़ा है. बिटुमेन की सप्लाई बाधित होने से रोड इंफ्रास्ट्रचर में स्लोडाउन हुआ है. 

आज की बैठक में वैकल्पिक स्रोतों पर भी चर्चा हुई जिससे भविष्य में इस तरह की चुनौतियों से निपटा जा सके.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Middle East Crisis, Bitumen Shortage India, Road Construction
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com