विज्ञापन

CWG 2026 के पांचवें दिन का शेड्यूल: आज हो सकती है पदकों की बारिश, जानें कौन कितने बजे पेश करेगा चुनौती

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पांचवें दिन भी भारतीय टीम की नजर कई पदकों पर है. पांचवें दिन के खेल का आगाज हो, उससे पहले बात करें शेड्यूल के बारे में तो वह कुछ इस प्रकार है-

CWG 2026 के पांचवें दिन का शेड्यूल: आज हो सकती है पदकों की बारिश, जानें कौन कितने बजे पेश करेगा चुनौती
ज्ञानेश्वरी यादव

कॉमनवेल्थ गेम्स के 23वें सीजन का रोमांच लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. चौथे दिन खबर लिखे जाने तक भारत की झोली में तीन पदक आ चुके हैं. जिसमें एक गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल शामिल है. टूर्नामेंट के पांचवें दिन भी देशवासियों को कई खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद है. पांचवें दिन के खेल का आगाज हो, उससे पहले बात करें सोमवार को कौन से खिलाड़ी कितने बजे किस प्रतियोगिता में चुनौती पेश करेंगे तो पूरा शेड्यूल कुछ इस प्रकार है- 

एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स

दोपहर 2:30 बजे - पूजा सिंह - महिला हाई जंप क्वालीफाइंग राउंड 

दोपहर 2:40 बजे - यशस पलाक्ष और संतोष तमिलारासन - पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ राउंड 1

दोपहर 3:00 बजे - मुरली श्रीशंकर - पुरुषों की लंबी कूद प्रतियोगिता में क्वालीफाइंग स्थान, ग्रुप ए

दोपहर 3:10 बजे - गुरिंदरवीर सिंह - पुरुषों की 100 मीटर दौड़, राउंड 1 - चौथी हीट

शाम 4:20 बजे - लोकेश सत्यनाथन - पुरुषों की लंबी कूद में क्वालीफाइंग, ग्रुप बी

शाम 4:30 बजे - तेजस शिरसे - पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़, पहला राउंड

11:35 PM - शर्मिला धनखड़ और शिल्पा के. शायला - महिला शॉट पुट F57 फाइनल (मेडल इवेंट)

11:40 PM - सर्वेश कुशारे, आदर्श राम और तेजस्विन शंकर - पुरुषों की ऊंची कूद फाइनल (मेडल इवेंट)

1:57 पूर्वाह्न (28 जुलाई) - राकेशभाई भट्ट और श्रेयांश त्रिवेदी - पुरुषों की 100 मीटर टी38 फाइनल (मेडल इवेंट)

सुबह 2:15 बजे (28 जुलाई) - तेजस शिरसे - पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ का फाइनल, (Subject To Qualification) (मेडल इवेंट)

तैराकी और पैरा तैराकी

3:00 दोपहर - साजन प्रकाश - पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई - हीट 2

शाम 4:26 बजे - स्वातिक पाटिल - पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा (SB9) - हीट 2

12:02 AM (28 जुलाई) - स्वातिक पाटिल - पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक SB9 फाइनल, (Subject To Qualification)  (मेडल इवेंट)

1:07 AM (28 जुलाई) - आर्यन नेहरा - पुरुषों की 800 मीटर फ्रीस्टाइल दौड़ में सबसे तेज हीट/फाइनल (मेडल इवेंट)

1:44 AM (28 जुलाई) - साजन प्रकाश - पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई फाइनल, (Subject To Qualification)  (मेडल इवेंट)

मुक्केबाजी

शाम 4:45 बजे - सचिन सिवाच बनाम विलियम हेविट (इंग्लैंड) पुरुषों का 60 किलोग्राम वर्ग, राउंड ऑफ 16

शाम 6:00 बजे - अंकुश - पुरुषों के 80 किलोग्राम वर्ग में राउंड ऑफ 16 

रात 10:30 बजे - साक्षी चौधरी बनाम लेथाबो मोडुकानेले (बोत्सवाना) महिला 51 किलोग्राम वर्ग, राउंड ऑफ 16

मंगलवार 1:00 AM बजे - सुमित कुंदू बनाम जॉन मैककोनेल (उत्तरी आयरलैंड), पुरुषों का 70 किलोग्राम वर्ग, राउंड ऑफ 16

कलात्मक जिमनास्टिक (ARTISTIC GYMNASTICS)

शाम 6:15 बजे - प्रोतिस्था सामंता - महिला वॉल्ट फाइनल (मेडल इवेंट)

भारोत्तोलन (WEIGHTLIFTING)

5:45 PM - ज्ञानेश्वरी यादव - महिलाओं का 53 किग्रा फाइनल (मेडल इवेंट)

8:00 PM - बिंद्यारानी देवी - महिलाओं का 58 किग्रा फाइनल (मेडल इवेंट)

12:45 AM (28 जुलाई) - अजय बाबू - पुरुषों का 79 किग्रा फाइनल (मेडल इवेंट)

बाउल्स और पैरा बाउल्स

10:05 PM - पुतुल सोनोवाल बनाम अनवर हमादा (केन्या), मेंस सिंगल्स सेक्शन डी Sectional Play

मंगलवार, 1:10 AM बजे - पुरुष एकल और महिला युगल के सेमीफाइनल मैच, बशर्ते पुतुल सोनोवाल और रूपा रानी तिर्की और पिंकी सिंह की जोड़ी क्वालीफाई कर लें. 

3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल

मंगलवार,  12:00 AM - भारत बनाम नाइजीरिया, महिला व्हीलचेयर पूल बी मैच

यह भी पढ़ें- Super Exclusive: 'गोल्ड जीतकर बहुत खुश हूं ', मीराबाई चानू की पहली प्रतिक्रिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Commonwealth Games 2026, Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com