आईएसआईएस आतंकवादी समूह (ISIS terrorist group) में कथित रूप से शामिल होने जा रहे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-गुवाहाटी (आईआईटी-जी) के एक छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. छात्र को शनिवार शाम गुवाहाटी के पास हाजो इलाके से पकड़ा गया था. छात्र को हिरासत में लिए जाने से चार दिन पहले ही ‘आईएसआईएस इंडिया' के प्रमुख हारिस फारूकी और उसके एक सहायक को बांग्लादेश से सीमा पार कर असम के धुबरी में पहुंचने पर गिरफ्तार किया गया था. हिरासत में लिए गए छात्र को आज रविवार को अदालत में पेश किया गया जहां उसे पुलिस ने 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया.
पुलिस ने कैसे की कार्रवाई?
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसटीएफ) कल्याण कुमार पाठक ने कहा, ‘‘एक ईमेल प्राप्त होने के बाद हमने सामग्री की प्रामाणिकता की पुष्टि की और जांच शुरू की.'' यह ईमेल छात्र ने भेजा था, जिसमें उसने दावा किया था कि वह आईएसआईएस में शामिल होने जा रहा है. पाठक ने बताया कि आईआईटी-गुवाहाटी के प्राधिकारियों से तुरंत संपर्क किया गया, जिन्होंने उन्हें सूचित किया कि उक्त छात्र दोपहर से ‘‘लापता'' है और उसका मोबाइल फोन भी बंद था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली का रहने वाला है छात्र
छात्र चौथे वर्ष का छात्र है और दिल्ली के ओखला का रहने वाला है. एएसपी ने बताया कि उसकी तलाश शुरू की गई और स्थानीय लोगों की मदद से शनिवार शाम को गुवाहाटी से लगभग 30 किलोमीटर दूर हाजो इलाके से उसे पकड़ लिया गया. पाठक ने कहा, ‘‘प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे एसटीएफ कार्यालय लाया गया है. हम ईमेल के मकसद की पुष्टि कर रहे हैं.''
उन्होंने कहा कि उसके छात्रावास के कमरे में ‘‘कथित तौर पर आईएसआईएस के झंडे जैसा'' एक काला झंडा मिला और इसे प्रतिबंधित संगठनों से निपटने वाली विशेष एजेंसियों को सत्यापन के लिए भेजा जा रहा है. पाठक ने कहा, ‘‘हम जब्त किए गए सामान की जांच कर रहे हैं. अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी. हम ईमेल भेजने के इरादे की जांच कर रहे हैं. छात्र ने कुछ जानकारी दी है, लेकिन हम अभी और कुछ नहीं बता सकते.''
ये भी पढ़ें- :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं