- मिमिक्री विवाद पर ममता ने कहा - सिर्फ राजनीति हो रही है
- ममत बनर्जी ने सत्ता पक्ष पर भी साधा निशाना
- लोकसभा से 140 से अधिक विपक्षी सांसदों को सस्पेंड किया गया है
संसद परिसर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने का मामला अब राजनीतिक मुद्दा बनता दिख रहा है. इस मामले को लेकर अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इसे लेकर राजनीति हो रही है. दिल्ली में पत्रकारों से ममता बनर्जी ने कहा कि हम सभी का सम्मान करते हैं. इसमें किसी का अपमान करने जैसा कुछ नहीं है. इसे लेकर सिर्फ राजनीति हो रही है. अगर राहुल गांधी ने अपने फोन से वीडियो नहीं बनाया होता तो शायद आप इसके बारे में जानते तक नहीं.
बता दें कि इस मामले को लेकर पीएम मोदी ने भी दुख जताया था. उन्होंने उपराष्ट्रपति धनखड़ से फोन पर बात भी की थी. अब इस मामले को लेकर TMC सांसद कल्याण बनर्जी (TMC MP Kalyan Banerjee) ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है. कल्याण बनर्जी ने ही उपराष्ट्रपति धनखड़ की मिमिक्री की थी. कल्याण बनर्जी ने कहा कि मैं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का बड़ा सम्मान करता हूं. मेरा उनको ठेस पहुंचाने का कोई ईरादा नहीं था. जहां तक बात मिमिक्री की है तो ये तो एक कला है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
"पीएम मोदी ने भी की है मिमिक्री"
बनर्जी ने आगे कहा कि मैंने यह नहीं कहा कि यह लोकसभा या राज्यसभा थी... एक नकली संसद चल रही थी. अगर उन्होंने इसे अपने ऊपर ले लिया है, तो मैं वास्तव में असहाय हूं. क्या वह वास्तव में राज्यसभा में इस तरह का व्यवहार करते हैं? उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014-2019 के दौरान लोकसभा में मिमिक्री में शामिल हुए थे.कल्याण बनर्जी ने कहा कि मिमिक्री सिर्फ मैंने नहीं की है. पिछले कार्यकाल (2014 से 2019) के दौरान लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने भी मिमिक्री की थी. लेकिन उस दौरान तो किसी ने उसे इतनी गंभीरता से नहीं लिया था.
दर्ज कराई गई शिकायत
संसद परिसर में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल उतारने के आरोप में एक अधिवक्ता ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. सांसदों के निलंबन के खिलाफ मंगलवार को संसद की सीढ़ियों पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के दौरान बनर्जी ने धनखड़ की नकल उतारी जिसकी सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कड़ी निंदा की है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बनर्जी द्वारा कार्यवाही के संचालन की नकल उतारे जाने का मोबाइल फोन से वीडियो बनाते देखे गए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं