दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज एक ट्वीट करते हुए बीजेपी पर हमला बोला है और आरोप लगाया है कि बीजेपी उन्हें फंसाने की साजिश में लगी हुई है. अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, केजरीवाल आतंकवादी है. HM ने जांच बिठा दी. क्या हुआ उसका? अब गुजरात/MCD के पहले कह रहे हैं केजरीवाल भ्रष्ट है अरे, केजरीवाल आतंकवादी या भ्रष्ट है तो गिरफ़्तार करो ना? केजरीवाल ना आतंकवादी है ना भ्रष्ट. केजरीवाल जनता का लाड़ला है. इस से बीजेपी को तकलीफ़ है.
पंजाब के पहले PM बोले - केजरीवाल आतंकवादी है। HM ने जाँच बिठा दी। क्या हुआ उसका?
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 8, 2022
अब गुजरात/MCD के पहले कह रहे हैं केजरीवाल भ्रष्ट है
अरे, केजरीवाल आतंकवादी या भ्रष्ट है तो गिरफ़्तार करो ना?
केजरीवाल ना आतंकवादी है ना भ्रष्ट।केजरीवाल जनता का लाड़ला है। इस से बीजेपी को तकलीफ़ है
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप गुजरात विधानसभा चुनाव में खुद को भाजपा की मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में पेश कर रही है. अरविंद केजरीवाल बीजेपी को घेरने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं.
आप की ओर से इसुदान गढ़वी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया है. इसुदान गढ़वी AAP के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव हैं, और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं. दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 9 और 10 नवंबर को पार्टी मुख्यालय में होगी. इस बैठक में गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम तय होंगे. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल भी इसमें हिस्सा लेंगे.
राज्य में दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा. जबकि मतगणना आठ दिसंबर को होगी. इस समय राज्य में बीजेपी की सरकार है और पीएम मोदी द्वारा यहां काफी रैलियां की जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं