विज्ञापन

प्रेम जाल, अश्लील वीडियो और ब्लैकमेलिंग... 10 लड़कियों को शिकार बनाने का आरोपी शाहिद गिरफ्तार

कोल्हापुर में लड़कियों का शोषण करने का एक मामला सामने आया है, जिसे लव जिहाद के एंगल से भी देखा जा रहा है. शाहिद पर आरोप है कि वह पहले मासूम लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाता, फिर उनका चुपके से अश्‍लील वीडिया बना उन्‍हें ब्‍लैकमेल करता था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रेम जाल, अश्लील वीडियो और ब्लैकमेलिंग... 10 लड़कियों को शिकार बनाने का आरोपी शाहिद गिरफ्तार
कोल्हापुर में लव जिहाद का संदेह, 10 लड़कियों को शिकार बनाने का आरोपी शाहिद गिरफ्तार
  • कोल्हापुर के शाहिद सनदी पर लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप है
  • शाहिद ने सोशल मीडिया के जरिए 18 से 22 वर्ष की लड़कियों से दोस्ती कर उन्हें फंसाता था
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चार दिन की हिरासत में लिया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोल्हापुर:

वो पहले लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाता, फिर भरोसा जीत उनके अश्‍लील वीडियो बना लेता. इसके बाद शुरू करता ब्‍लैकमेलिंग का खेल. महाराष्‍ट्र में कोल्हापुर के हातकणंगले तालुका के पुलाची शिरोली इलाके में शाहिद सनदी नाम के एक शख्‍स को गिरफ्तार हुआ है, जिसपर लड़की के साथ यौन उत्पीड़न कर, अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा है. आरोप है कि शाहिद अब तक 10 लड़कियों को अपना शिकार बना चुका है. 

शाहिद का गंदा खेल यूं ही चल रहा था, क्‍योंकि किसी भी लड़की ने बदनामी के डर से उसके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं की थी. लेकिन एक 20 वर्षीय पीड़िता ने रविवार रात हिम्‍मत जुटाई और राजारामपुरी पुलिस स्टेशन में शाहिद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. मामला हातकणंगले पुलिस को ट्रांसफर होते ही पुलिस ने 22 वर्षीय आरोपी शाहिद समीर सनदी को गिरफ्तार कर लिया. कोर्ट ने उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. 

10 लड़कियों को बनाया शिकार!

आरोप है कि शाहिद ने युवती के साथ अत्याचार कर उसका वीडियो बनाया और उसे अपने दोस्तों के साथ शेयर किया. हिंदुत्ववादी संगठनों ने दावा किया है कि आरोपी ने इस तरह से करीब 10 लड़कियों को अपना शिकार बनाया है. इस मामले को लेकर शहर में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. यौन उत्पीड़न और अश्लील वीडियो कांड के विरोध में आज कोल्हापुर का शिरोली गांव बंद है. इस घिनौने कृत्य के विरोध में आज शिरोली गांव के नागरिकों और विभिन्न संगठनों ने गांव बंद का आह्वान किया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

गांव में पसरा सन्‍नाटा 

शिव प्रतिष्ठान हिंदुस्थान और बजरंग दल जैसे संगठनों का दावा है कि शाहिद ने केवल एक नहीं, बल्कि इलाके की करीब 10 लड़कियों के साथ इसी तरह का कृत्य किया है. हिंदुत्ववादी संगठनों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि इस सेक्स स्कैंडल की तह तक जांच हो और आरोपी को ऐसी सजा मिले जो मिसाल बने. आरोपी इसी गांव का निवासी होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. आज सुबह से ही गांव के बाजार और प्रतिष्ठान बंद रखकर इस घटना का कड़े शब्दों में निषेध व्यक्त किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें :- पानीपत से लापता किशोरी गाजियाबाद के खोड़ा में मिली, सुभान अली और उसका भाई पुलिस की गिरफ्त में

कौन है आरोपी शाहिद, कैसे बनाता था अश्‍लील वीडियो? 

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए शिरोली और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. आरोप लग रहे हैं की मासूम युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनके अश्लील वीडियो बनाए गए और उन्हें बदनाम करने की धमकी देकर यौन शोषण किया गया. इसमें लव जिहाद का गहरा संदेह जताया जा रहा है. आरोपी शाहिद फार्मेसी का छात्र है. बताया जा रहा है की उसने सोशल मीडिया के जरिए 18 से 22 साल की लड़कियों से दोस्ती की और उन्हें प्रेम जाल में फंसाया. वह उन्हें कोल्हापुर और शिरोली के लॉज में बुलाकर उनके साथ अत्याचार करता था और इस दौरान छिपकर अश्लील वीडियो बनाता था.  

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस ने की ये अपील 

आरोपी इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवतियों को ब्लैकमेल करता था और उनका बार-बार मानसिक और शारीरिक शोषण करता था. आरोप है कि शिरोली, हुपरी और हातकणंगले की कई लड़कियों के इस जाल में फंसे होने की आशंका है. अपर पुलिस अधीक्षक अन्नासाहेब जाधव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस स्टेशन में खुद कमान संभाली है. पुलिस ने अपील की है कि यदि कोई और भी इस धोखाधड़ी का शिकार हुआ है, तो वे निडर होकर शिकायत दर्ज कराएं, उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी. इस घटना के विरोध में और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर आज शिरोली गांव बंद रखने का निर्णय लिया गया. शिव प्रतिष्ठान हिंदुस्थान सहित विभिन्न संगठनों ने पुलिस को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा है.

ये भी पढ़ें :- ‘लव जिहाद' के आरोपों पर सामने आया मुस्लिम समाज, पीड़िता का समर्थन; कहा- कुछ लोगों की वजह से पूरा समाज शर्मिंदा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com