Manu Bhaker on Vaubhav Suryavanshi: भारतीय ओलंपिक पदक विजेता शूटर्स और भारतीय शूटिंग संघ अपनी 75 में वर्षगांठ बनाने के लिए इकट्ठा हुए तो भी आईपीएल और आईपीएल के सितारों की बात सामने आ ही गई. पत्रकारों ने डबल ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर से वैभव सूर्यवंशी को लेकर सवाल पूछा तो मनु भाकर ने कहा, "अगर वैभव सूर्यवंशी को ठीक से संवारा गया उनके आसपास के लोगों ने उन्हें अच्छी तरह से आगे बढ़ाने में मदद की तो मेरे हिसाब से वह भारतीय खेलों का अगला बड़ा नया स्टार बन सकते हैं."
VIDEO | India's double Olympic medallist shooter Manu Bhaker says, “With the right mentorship, Vaibhav (Sooryavanshi) can be the next big star of Indian cricket.”
— Press Trust of India (@PTI_News) April 27, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/UZwA8iZwSk
मनु भाकर एक सीधी सी गेम के प्रति समर्पित चैंपियन खिलाड़ी हैं जिन्होंने पत्रकारों से पूछे जाने पर कैसे भी सवालों के जवाब दे दिए. ये सवाल कई दूसरे खिलाड़ियों से पूछे जाते तो जो बवाल सोशल मीडिया पर हो रहा है शायद उसी वक्त हो जाते. वैसे इसमें सिर्फ़ ग्राउंड रिपोर्टर्स पर सवाल उठाना भी ज़्यादती है.
कोलकात नाइट राइडर्स के एक पूर्व टीम डायरेक्टर और खेल से जुड़े एक मशहूर शख़्सियत जय भट्टाचार्या ने सोशल मीडिया प्लैटफ़ॉर्म ‘X' पर ट्वीट किया, “दोस्तों, वो एक ओलंपिक पदक विजेता हैं. उनसे ये पूछना कि वो वैभव सूर्यवंशी के बारे में क्या सोचती हैं, उनकी उपलब्धियों और उनके खेल के साथ नाइंसाफी है. वैसे भी क्रिकेट इस देश का सबसे बड़ा जुनून है, आपके खेल संपादकों को सूर्यवंशी पर हेडलाइन बनाने के लिए किसी और सेलिब्रिटी के बयान की जरूरत नहीं है. इससे अलग, अगली बार वैभव सूर्यवंशी से मनु भाकर के बारे में पूछकर देखिए और उनके चेहरे के भाव देखिएगा.”
Folks, she is an Olympic medallist. To ask her what she thinks of Vaibhav Sooryavanshi is unfair on her achievements and her sports. Cricket anyway is the ruling passion of the country, your sports editors do not need another celebrity quote to spin a headline on Sooryavanshi.… https://t.co/Ha4RsO1rf8
— Joy Bhattacharjya (@joybhattacharj) April 27, 2026
ख़बर भारतीय शूटिंग की लीग से उम्मीद, लॉस एंजेल्स 2028 ओलंपिक से पहले एथलीट ऐप और 7,50,000 युवाओं को शूटिंग से जोड़ने के लिए ग्रासरूट पहल से जुड़ी थी. नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल करते हुए अपनी 75वीं वर्षगांठ के जश्न की शुरुआत की. इस खास मौके पर माननीय केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया, शूटिंग संघ के अधिकारी और कई दिग्गज एथलीट मौजूद थे. इस कार्यक्रम ने शूटिंग लीग ऑफ इंडिया (SLI) को लेकर भी उत्साह बढ़ाया और उसका रोडमैप भी सामने लाया गया.
इस समारोह के दौरान NRAI ने 75 साल पूरा होने के मौके पर एक ख़ास स्मारक लोगो- logo का अनावरण भी किया. NRAI ने देशभर के लिए एक ग्रासरूट प्रोग्राम का एलान किया. इसका टारगेट LA 2028 ओलंपिक से पहले 7,50,000 स्कूली और कॉलेज के छात्रों को '10-शॉट एक्सपीरियंस' -10-shot experience के जरिए शूटिंग के खेल से जोड़ना है. इस प्रोग्राम को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड -CBSE, केंद्रीय विद्यालय संगठन- KVS , यूनिवर्सिटीज़, विभिन्न स्कूल बोर्ड और राज्य संघों जैसे संस्थानों के सहयोग से कई राज्यों और जिलों में शुरू किया जाएगा. इसके ज़रिये भारतीय निशानेबाजों की अगली पीढ़ी और बेंच को मज़बूत करना है.
इसी दौरान NRAI एथलीट ऐप- NRAI Athlete App को भी लॉन्च किया गया. यह ऐप एथलीट मैनेजमेंट के लिए एक वन-स्टॉप इकोसिस्टम के रूप में काम करेगा—फेडरेशन के ग्रासरूट प्रोग्राम के तहत 7,50,000 युवा प्रतिभागियों को रजिस्टर करने से लेकर सर्टिफिकेट जारी करने, रिकॉर्ड बनाए रखने और भारत के एलीट व अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजों के प्रदर्शन को ट्रैक करने तक का काम करेगा.
इस कार्यक्रम में वर्तमान और पूर्व दोनों तरह के कई शीर्ष भारतीय निशानेबाज भी मौजूद थे, जिनमें स्टार पिस्टल शूटर और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर भी शामिल रहीं. यहां शूटिंग को एक अधिक मुख्यधारा और दर्शकों के अनुकूल- spectator-friendly गेम में बदलने की कोशिशों के बारे में भी बातें की गईं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं