विज्ञापन

'विपक्ष को उनके पाप की सजा जरूर मिलेगी', महिला आरक्षण बिल पर राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले PM मोदी

हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए. नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो पाया. इसके लिए मैं देश की माताओं-बहनों से क्षमा प्रार्थी हूं... उक्त बातें शनिवार को पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा.

'विपक्ष को उनके पाप की सजा जरूर मिलेगी', महिला आरक्षण बिल पर राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले PM मोदी
राष्ट्र को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.
  • PM मोदी ने महिला आरक्षण बिल के विरोध करने वाले विपक्षी दलों को नारी शक्ति के खिलाफ पाप करने वाला बताया.
  • PM मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में देश की माताओं और बहनों से महिला आरक्षण बिल न पास होने पर माफी मांगी.
  • मोदी ने कहा कि दल हितों के कारण देशहित और नारी शक्ति को बड़ा नुकसान हुआ, जिसमें कांग्रेस समेत कई दल शामिल हैं.
नई दिल्ली:

राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा निशाना साधा है, साथ ही उन्होंने देश की महिलाओं से माफी भी मांगी है. शनिवार रात 8.30 बजे से शुरू हुए संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, "कल संसद में महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधन का जिन दलों ने विरोध किया, उनसे मैं कहूंगा ये लोग नारी शक्ति को गारंटेड ले रहे हैं. वो भूल रहे है कि 21वीं सदी की नारी हर घटना पर नजर रख रही है. इसीलिए महिला आरक्षण बिल को रोकना का जो पाप किया है, इसकी सजा जरूर मिलेगी.

पीएम मोदी ने देश की माताओं-बहनों से मांगी माफी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा, "आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया. उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया. हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए. नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो पाया. इसके लिए मैं देश की माताओं-बहनों से क्षमा प्रार्थी हूं."

 


हमारे लिए देशहित सर्वोपतिः पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा, "हमारे लिए देशहित सर्वोपरि है. लेकिन जब कुछ लोगों के लिए दलहित सबकुछ हो जाता है. दलहित देशहित से बड़ा हो जाता है तो नारी शक्ति को देशहित को इसका खामियाजा उठाना पड़ता है. इस बार भी यहीं हुआ. कांग्रेस, DMK, TMC और समाजवादी जैसी पार्टियों की स्वार्थी राजनीति का नुकसान देश की नारी शक्ति को उठाना पड़ा है."

PM मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा, "...नारी सब भूल जाती है अपना अपमान कभी नहीं भूलती. देश की नारी जब भी अपने क्षेत्र में इन नेताओं को देखेगी तब वो याद करेगी कि इन्हीं लोगों ने संसद में महिला आरक्षण को रोकने का जश्न मनाया."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा, "महिला आरक्षण का विरोध करके जो पाप विपक्ष ने किया है उसकी सजा उन्हें जरूर मिलेगी. इन दलों ने संविधान निर्माताओं की भावनाओं का भी अपमान किया है. जनता द्वारा इसकी सजा से भी वो बच नहीं पाएंगे." 

पीएम मोदी ने आगे कहा कि, "नारी शक्ति वंदन संशोधन किसी से कुछ छीनने का नहीं था, नारी शक्ति वंदन संशोधन हर किसी को कुछ न कुछ देने का था. ये 40 साल से लटके हुए नारी के हक को 2029 के लोकसभा चुनाव से उसका हक देने का संशोधन था." पीएम मोदी ने कहा- इसके पास होने से सभी राज्यों की सीटें बढ़ती, लेकिन उन्होंने झूठ फैलाकर उन राज्यों के लोगों के साथ धोखा किया. टीएमसी, डीएमके और सपा सभी ने जनता से खासकर महिलाओं के साथ धोखा किया. सपा ने लोहिया जी के सभी आदर्शों को पैरों तले रौंद दिया, ये यूपी की महिलाएं कभी नहीं भूलेंगी.

यह भी पढ़ें - महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन, पढ़ें पल-पल के अपडेट्स

लेखक के बारे में
img
प्रभांशु रंजन
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, PM Modi Speech, PM Modi Speech On Women Reservation Bill, Women Reservation Bill, Women Reservation Bill Fail
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com