अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस यानी इस्कॉन (ISKCON) के गुरु प्रसाद स्वामी जी के साथ मुलाकात में कहा कि कभी-कभी जब मैं अपनी आंखें बंद करता हूं, तो मैं सोचता हूं कि मैं सिर्फ अपनी योग्यता के कारण नहीं, बल्कि सर्वशक्तिमान ईश्वर की वजह से इस जगह पर हूं. उन्होंने गुरु प्रसाद स्वामी जी से कहा कि, हम आपके जरिए भी समाज की मदद करेंगे. आपके पास एक अद्भुत संगठन और डिलीवरी सिस्टम है, जिसकी पहुंच लाखों लोगों तक है.
बता दें कि इस साल प्रयागराज के महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं को भोजन कराने के लिए अदाणी ग्रुप और इस्कॉन ने हाथ मिलाया है. महाप्रसाद सेवा महाकुंभ मेले की पूरी अवधि के दौरान 13 जनवरी से 26 फरवरी तक दी जाएगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
#WATCH | Ahmedabad, Gujarat: Adani Group Chairman, Gautam Adani says, "Sometimes when I close my eyes, I say that I am sitting in this position not because of my ability but because of the almighty...We will continue to lean on you to help society. You have a wonderful… pic.twitter.com/VZRFc1xaup
— ANI (@ANI) January 12, 2025
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 से 26 फरवरी को महाकुंभ मेले का आयोजन होने जा रहा है. अदाणी ग्रुप ने महाकुंभ में पुण्य कमाने के लिए एक बड़ी पहल की है. अदाणी ग्रुप ने इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस यानी इस्कॉन (ISKCON) के साथ मिलकर महाकुंभ में प्रसाद वितरण का फैसला लिया है. महाप्रसाद सेवा पूरे महाकुंभ के आयोजन तक चलेगी.
महाप्रसाद सेवा के बारे में गौतम अदाणी ने एक्स पर एक पोस्ट में जानकारी दी. गौतम अदाणी ने लिखा, "कुंभ सेवा की वो तपोभूमि है, जहां हर हाथ स्वतः ही परमार्थ में जुट जाता है! यह मेरा सौभाग्य है कि महाकुंभ में हम इस्कॉन इंडिया के साथ मिलकर श्रद्धालुओं के लिए ‘महाप्रसाद सेवा'शुरू कर रहे हैं. इसमें मां अन्नपूर्णा के आशीर्वाद से लाखों लोगों को मुफ्त में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा."
कुंभ सेवा की वो तपोभूमि है जहां हर हाथ स्वतः ही परमार्थ में जुट जाता है!
— Gautam Adani (@gautam_adani) January 9, 2025
यह मेरा सौभाग्य है कि महाकुम्भ में हम @IskconInc के साथ मिलकर श्रद्धालुओं के लिए ‘महाप्रसाद सेवा' आरम्भ कर रहे हैं, जिसमें मां अन्नपूर्णा के आशीर्वाद से लाखों लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
इस… pic.twitter.com/0DMlzO56hY
इस्कॉन के उत्कृष्ट प्रचारकों में शामिल गुरु प्रसाद स्वामी ने कहा, "अदाणी ग्रुप हमेशा कॉर्पोरेट जिम्मेदारी और सामाजिक सेवा का एक चमकदार उदाहरण रहा है, जो चीज गौतम अदाणी को उत्कृष्ट बनाती है, वह उनकी विनम्रता है. वह कभी इंतजार नहीं करते हैं. वह नि:स्वार्थ भाव से सेवा करने के लिए आगे बढ़ते हैं. हम उनके योगदान के लिए बेहद आभारी हैं. उनका काम हमें समाज को वापस देने और मानवता की सेवा में एकजुट होने के लिए प्रेरित करता है."
ये भी पढ़ें: महाकुंभ में इस्कॉन के साथ 'महाप्रसाद सेवा' करेगा अदाणी ग्रुप, रोजाना 50 लाख भक्तों को मिलेगा मुफ्त भोजन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं