उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 से 26 फरवरी को महाकुंभ मेले का आयोजन होने जा रहा है. अदाणी ग्रुप ने महाकुंभ में पुण्य कमाने के लिए एक बड़ी पहल की है. अदाणी ग्रुप ने इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस यानी इस्कॉन (ISKCON) के साथ मिलकर महाकुंभ में प्रसाद बांटने का फैसला लिया है. महाप्रसाद सेवा पूरे महाकुंभ के आयोजन तक उपलब्ध रहेगी. अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने गुरुवार को X पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी.
गौतम अदाणी ने लिखा, "कुंभ सेवा की वो तपोभूमि है, जहां हर हाथ स्वतः ही परमार्थ में जुट जाता है! यह मेरा सौभाग्य है कि महाकुंभ में हम IskconInc (इस्कॉन इंडिया) के साथ मिलकर श्रद्धालुओं के लिए ‘महाप्रसाद सेवा'शुरू कर रहे हैं. इसमें मां अन्नपूर्णा के आशीर्वाद से लाखों लोगों को मुफ्त में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अदाणी ने लिखा, "इस संदर्भ में गुरुवार को इस्कॉन के गुरु प्रसाद स्वामी जी से मिल कर सेवा के प्रति समर्पण की शक्ति को गहराई से अनुभव करने का अवसर प्राप्त हुआ. सच्चे अर्थों में सेवा ही राष्ट्रभक्ति का सर्वोच्च स्वरूप है. सेवा साधना है, सेवा प्रार्थना है और सेवा ही परमात्मा है."
कुंभ सेवा की वो तपोभूमि है जहां हर हाथ स्वतः ही परमार्थ में जुट जाता है!
— Gautam Adani (@gautam_adani) January 9, 2025
यह मेरा सौभाग्य है कि महाकुम्भ में हम @IskconInc के साथ मिलकर श्रद्धालुओं के लिए ‘महाप्रसाद सेवा' आरम्भ कर रहे हैं, जिसमें मां अन्नपूर्णा के आशीर्वाद से लाखों लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
इस… pic.twitter.com/0DMlzO56hY
इंटरनेशनल कृष्णा कॉन्शसनेस सोसाइटी (इस्कॉन) के उत्कृष्ट प्रचारकों में शामिल गुरु प्रसाद स्वामी ने कहा, "अदाणी ग्रुप हमेशा कॉर्पोरेट जिम्मेदारी और सामाजिक सेवा का एक चमकदार उदाहरण रहा है, जो चीज गौतम अदाणी को उत्कृष्ट बनाती है, वह उनकी विनम्रता है. वह कभी इंतजार नहीं करते हैं. वह नि:स्वार्थ भाव से सेवा करने के लिए आगे बढ़ते हैं. हम उनके योगदान के लिए बेहद आभारी हैं. उनका काम हमें समाज को वापस देने और मानवता की सेवा में एकजुट होने के लिए प्रेरित करता है."

रिपोर्ट के मुताबिक, महाकुंभ में 50 लाख भक्तों को महाप्रसाद सेवा दी जाएगी. भोजन मेला क्षेत्र के अंदर और बाहर दो रसोई में तैयार किया जाएगा. महाकुंभ क्षेत्र में 40 जगहों पर महाप्रसाद बांटा जाएगा. इस पहल में 2500 वॉलन्टियर शामिल होंगे.
दिव्यांगों, बुजुर्गों और मांओं के लिए गोल्फ कार्ट की व्यवस्था की गई है. इस दौरान गीता सार की 5 लाख कॉपियां भी भक्तों के बीच बांटी जाएंगी.
(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं