- हुंदै मोटर इंडिया ने की मदद
- तमिलनाडु सरकार को दी मदद
- मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 5 करोड़
वाहन बनाने वाली कंपनी हुंदै मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने बुधवार को कहा कि उसकी सीएसआर (कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व) इकाई ने तमिलनाडु सरकार को COVID-19 राहत सहायता के रूप में 10 करोड़ रुपये दिए हैं. यह मदद नकद और चिकित्सा उपकरण के रूप में दी गयी है. कंपनी ने कहा कि उसने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के खिलाफ अभियान को मजबूत करने के मकसद से हुंदै केयर्स 3.0 कोविड-19 राहत पहल के तहत मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 करोड़ रुपये का दान दिया है.
कंपनी ने साथ ही राज्य को उच्च प्रवाह वाली ऑक्सीजन मशीनें, बाईपीएपी मशीन, ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर और दो ऑक्सीजन संयंत्रों सहित पांच करोड़ रुपये के चिकित्सा उपकरण दिए हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कंपनी ने कहा कि ऑक्सीजन संयंत्र तोंदियारपेट और तांबरम के सरकारी अस्पतालों में स्थापित किए जाएंगे. हुंदै मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ एस एस किम ने कहा, "यह योगदान उस राज्य के लोगों के साथ एकजुटता से खड़े होने की हमारी अभिव्यक्ति है, जो पिछले दो दशकों से भारत में हुंदै का घर रहा है."
VIDEO: कोविड इलाज से 'प्लाज्मा थेरेपी' हटाने के क्या हैं मायने, क्यों लिया गया फैसला? जानें...
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं