- हैदराबाद के उप्पल इलाके में बीस दिनों में दस बड़ी चोरी की घटनाएं हुईं, जिससे पुलिस परेशान हो गई थी
- पुलिस ने 25 साल की पागा जया नामक महिला को गिरफ्तार किया, जो बुर्का पहनकर चोरी करती थी
- जया ने यूट्यूब से ताला तोड़ने और पुलिस से बचने के तरीके सीखे थे, और महंगी लाइफस्टाइल के लिए चोरी करती थी
हैदराबाद के उप्पल इलाके में एक के बाद एक बंद घरों के ताले टूट रहे थे और एक के बाद एक बंद घरों के ताले टूट रहे थे और. देखते ही देखते महज 20 दिनों में चोरी की 10 बड़ी घटनाएं हो गई, जिससे पुलिस भी परेशान हो गई. लेकिन पुलिस ने जब इन चोरियों का खुलासा करने के लिए जांच शुरू की तो पुलिस भी हैरान रह गई. क्योंकि पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो बुर्का पहनकर चोरी वारदातों को अंजाम दे रही थी, ताकि उसकी पहचान न हो सके. जबकि नवीन नाम एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है जो आदतन अपराधी था और पहले भी कई बार इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका था.
हैदराबाद की महिला ने यूट्यूब से सीखी चोरी
पुलिस ने मामले में 25 साल की पागा जया नाम की महिला को गिरफ्तार किया. जया एक बीटेक ड्रॉपआउट छात्रा है, वह बेहद अमीर और ऐश-ओ-आराम की जिंदगी जीना चाहती थी. ऐसे में अपनी इस महंगी लाइफस्टाइल के खर्चों को पूरा करने के लिए उसने चोरी करना शुरू कर दिया. पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि उसने यूट्यूब और इंटरनेट पर वीडियो देखकर ताला तोड़ने और पुलिस से बचने के तरीके सीखे थे. जया की शादी हो चुकी थी, वह इतनी शातिर थी कि अपने पति को बिना भनक लगे, घर से चोरी करने निकल जाती थी. सीसीटीवी कैमरों की नजर से बचने के लिए वह हमेशा बुर्का पहनकर वारदातों को अंजाम देती थी. बुर्के की आड़ में वह रेकी करती और बंद घरों को निशाना बनाती थी. चोरी के पैसों से उसने आईफोन 17 जैसी महंगी चीजें और लग्जरी सामान खरीदे थे.
दूसरा आरोपी था नवीन
हैदराबाद पुलिस ने दूसरे आरोपी नवीन को भी पकड़ा है, जो हाल ही में एक पुराने मामले में जेल की सजा काटकर बाहर आया था. जेल से बाहर आते ही उसने ताबड़तोड़ चोरियां शुरू कर दीं. नवीन ने महज 20 दिनों के भीतर उप्पल जोन के अलग-अलग इलाकों में अकेले ही कई बंद पड़े मकानों के ताले चटकाए और लाखों का माल साफ कर दिया. वह अक्सर उन घरों को चुनता था जिनके मालिक त्योहारों या छुट्टियों में बाहर गए होते थे.
ये वीडियो भी देखिए
शुरुआत में पुलिस को कुछ सबूत नहीं मिल रहे थे, क्योंकि जया बुर्का पहनकर रखती थी, जबकि नवीन मास्क लगा रहा था. इसके बाद मल्काजगिरी के डीसीपी और उप्पल जोन पुलिस ने कई स्पेशल टीमें बनाईं. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले तब कही जाकर दोनों के खिलाफ सबूत मिले और पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है. हालांकि दोनों चोरों का सीधा कोई कनेक्शन नहीं था, लेकिन दोनों ने हैदराबाद के उप्पल और मल्काजगिरी जोन इलाकों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था.
ये भी पढ़ें: तीखे नूडल्स को लेकर बवाल, फास्ट फूड शॉप स्टाफ पर हमला; तीन लोगों को लात-घूंसों से पीटा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं