हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ब्रिटेन से लौटी एक 35 वर्षीय महिला यात्री कोरोना से संक्रमित पाई गई है. तेलंगाना के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, निदेशक श्रीनिवास राव ने इस बात की जानकारी दी और बताया कि बुधवार को दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से 325 यात्री हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे थे. इन यात्रियों में से एक महिला कोरोना से संक्रमित पाई गई है. श्रीनिवास राव के अनुसार महिला के जांच के नमूनों को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है. जांच के बाद ही ये पता चल सकेगा की महिला कोरोना के किस स्वरूप से संक्रमित है.
श्रीनिवास राव ने कहा कि संदेह है कि ये महिला कोरोना के डेल्टा वेरिएंट से संक्रमित हो सकती है. परिणाम आने में लगभग 2 या 3 दिन लगेंगे. कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई इस महिला को फिलहाल उपचार के लिए सरकारी तेलंगाना आयुर्विज्ञान संस्थान (टीम्स) में भर्ती करवाया गया है.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
श्रीनिवास राव ने बताया कि हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को ब्रिटिश एयरवेज और सिंगापुर एयरलाइंस से 325 यात्री आए थे. हर यात्री का आरटी-पीसीआर टेस्ट किया गया था. निगेटिव पाए गए यात्रियों को होम क्वारंटाइन में रखा गया है. जिनका 8 दिन बाद दोबारा कोरोना टेस्ट लिया जाना है.
गौरतलब है कि अन्य राज्य की तरह ही तेलंगाना सरकार ने भी कोरोना के Omicron वेरिएंट के खतरे को देखते हुए अपने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जांच की व्यवस्था कड़ी कर रखी है. दूसरे देशों से आने वाले यात्री को कोरोना की जांच से गुजरना पड़ रहा है.
भारत में मिले हैं दो केस
भारत में भी कोरोना के नए वेरिएंट Omicron ने दस्तक दे दी है और अभी तक दो मामले सामने आए हैं. जो कि कर्नाटक में दर्ज हुए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं