विज्ञापन

बीटेक छात्र को चाकुओं से गोद डाला, मोबाइल में मैच देखते वक्त 10 लोगों ने घेरा और मार डाला

घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे की है. अखिल अपने घर के पास ही दोस्तों के साथ मोबाइल पर क्रिकेट मैच देख रहा था. माहौल पूरी तरह सामान्य था, तभी अचानक दोपहिया वाहनों पर सवार होकर करीब 10 लोग वहां पहुंचे. इन लोगों ने सीधे अखिल को घेरा और उससे बहस करने लगे.

बीटेक छात्र को चाकुओं से गोद डाला,  मोबाइल में मैच देखते वक्त 10 लोगों ने घेरा और मार डाला

हैदराबाद के चिलकलगुड़ा इलाके में 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र की सरेराह बेरहमी से हत्या कर दी गई. शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है. हमलावरों ने छात्र के शरीर पर चाकू से 15 से ज्यादा वार किए, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान बोम्मना युवान उर्फ अखिल के रूप में हुई है.

अखिल एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक फाइनल ईयर का छात्र था. वह चिलकलगुड़ा के इंदिरा नगर कॉलोनी का रहने वाला था और अपनी पढ़ाई पूरी करने के करीब था, लेकिन एक खूनी रंजिश ने उसकी जिंदगी खत्म कर दी.

दोस्तों के साथ मैच देख रहा था छात्र, तभी हुआ हमला

घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे की है. अखिल अपने घर के पास ही दोस्तों के साथ मोबाइल पर क्रिकेट मैच देख रहा था. माहौल पूरी तरह सामान्य था, तभी अचानक दोपहिया वाहनों पर सवार होकर करीब 10 लोग वहां पहुंचे. इन लोगों ने सीधे अखिल को घेरा और उससे बहस करने लगे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बहस कुछ ही मिनटों में हिंसक झड़प में बदल गई.

इससे पहले कि अखिल या उसके दोस्त कुछ समझ पाते, हमलावरों ने अपने पास रखे धारदार चाकू निकाल लिए और उस पर टूट पड़े. हमलावरों ने अखिल के सिर, गर्दन और हाथों पर एक के बाद एक 15 से ज्यादा वार किए. खून से लथपथ अखिल जमीन पर गिर पड़ा और हमलावर मौके से फरार हो गए.

अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम, आरोपी फरार

अखिल के दोस्तों ने आनन-फानन में उसे गंभीर हालत में गांधी अस्पताल पहुंचाया.इस घटना के बाद इलाके में मातम और आक्रोश का माहौल है. पुलिस को संदेह है कि इस पूरी वारदात के पीछे एक युवती के परिवार का हाथ है, जिससे अखिल का कथित तौर पर संबंध था.

पुलिस की शुरुआती जांच में दो मुख्य संदिग्धों के नाम सामने आए हैं परमेश और साई. बताया जा रहा है कि इनमें से एक युवती का भाई है और दूसरा उसका जीजा. पुलिस का मानना है कि 'इज्जत' या प्रेम प्रसंग के विरोध में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. फिलहाल दोनों मुख्य आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात, सीसीटीवी खंगाल रही टीम

हत्या की खबर फैलते ही इंदिरा नगर कॉलोनी में तनाव फैल गया. स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने मृतक और संदिग्ध युवती, दोनों के घरों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना या जवाबी हमले को रोका जा सके. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह एक सोची-समझी साजिश के तहत किया गया हमला था.

यह भी पढ़ें: सुवेंदु के PA चंद्रनाथ की हत्या में इस्तेमाल बाइक का मालिक मिल गया, जानें पुलिस को क्या बताया

लेखक के बारे में
img
चंदन सिंह राजपूत
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hyderabad, BTech, Love Affair
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com